Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: 'मेरी मां, बहनों और जीजाओं पर...', महारैली के मंच पर भावुक हो गए तेजस्वी; लोगों से कर दी ये अपील

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 02:48 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज यानी कि रविवार को दिल्ली में हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडी गठबंधन की महारैली में उन ...और पढ़ें

    बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
    बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

    HighLights

    1. मंच पर तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना
    2. हमारे कई नेताओं के यहां इस समय छापेमारी चल रही है- तेजस्वी यादव

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इंडी गठबंधन (INDIA Alliance) की महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में तेजस्वी ने जमकर भाजपा (BJP) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब जब हमलोग आवाज उठाते हैं तो उनका (बीजेपी) सेल ईडी सीबीआइ को लगाते हैं।

    तेजस्वी ने कहा कि लालू जी (Lalu Yadav) को कई बार सताया गया। मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि उनकी मां पर, उनकी बहनों पर, उनके जीजाओं पर, यहां तक कि उनके सभी रिश्तेदारों पर मुकदमे चल रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि भी बिहार चले जाइए, हमारे कई नेताओं के यहां इस समय छापेमारी चल रही है। कई जगह ईडी और आईटी की छापेमारी चल रही है, लेकिन हम लोग घबराने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है, हम उनकी (बीजेपी) गीदड़भभकी से डरने वाले नहीं है। 

    नौजवान बताएं कितने लोगों को रोजगार दिया- तेजस्वी यादव

    तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने यह भी कहा कि सत्ता में बैठे लोगों से विपक्ष का सवाल करना धर्म है। देश का दुश्मन महंगाई, बेरोजगारी है। नौजवान बताएं कितने लोगों को रोजगार दिया। सबकुछ निजीकरण कर दिया।  बिहार में 17 माह में पांच लाख नौकरी मैंने दी। किसानों से मिलने के लिए मोदी के पास समय नहीं। प्रियंका चोपड़ा से मिलने का वक्त है। 

    उन्होंने कहा कि दिल्ली की भीड़ बता रही है कि मोदी जी जिस आंधी की तरह आए थे, उसी तरह तूफान की तरह चले जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Chirag Paswan: वैशाली सीट से वीणा देवी को क्यों मिला टिकट? चिराग को पहले मिल चुका है धोखा, आखिर क्या रही मजबूरी

    Pappu Yadav: अब बीमा भारती क्या करेंगी? पूर्णिया सीट पर पप्पू का ये है प्लान, Tejashwi Yadav ने भी दे दिया फाइनल जवाब