Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कितने विपक्षी नेताओं को BJP में शामिल कर पुरस्कृत किया? ED कार्रवाई पर पूर्व CM विजयन को तेजस्वी का समर्थन

    Updated: Thu, 28 May 2026 08:12 AM (IST)

    तेजस्वी यादव ने केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के आवास पर ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक दुर्भावना और प्रतिशोध से प्रेरित बताया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर दुर्भावनाग्रस्त होने का आरोप लगाया है।

    लिखा है कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास पर ईडी की कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना और प्रतिशोध से प्रेरित है। भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनीतिक हित साधने और क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने के उद्देश्य से करती है।

    मोदी सरकार बताए कि विगत 12 वर्षों में अब तक विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं पर मनगढ़ंत फर्जी केस दर्ज कराने, रेड मारने और पूछताछ के लिए बुलाने के बाद कितने विपक्षी नेताओं को भाजपा में सम्मिलित कराकर, उन्हें ईमानदारी का प्रमाण-पत्र देकर अच्छे पदों से पुरस्कृत किया है? ये सरेआम वीडियो में नोट लेते भ्रष्टाचार के आरोपितों को तो मुख्यमंत्री बना रहे है। याद रखें, अंत में सच्चाई और न्याय की ही जीत होगी।

    रोहिणी ने जन्म-तिथि समारोह से बनाई दूरी

    उल्लेखनीय है कि तेजस्वी अभी सपरिवार दिल्ली में हैं। वहां गाजियाबाद में बहन रागिनी यादव के फार्म हाउस (रागिनी विला) पर बुधवार को उन्होंने अपने पुत्र इराज की पहली जन्मतिथि मनाई।

    लालू-राबड़ी सहित परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार समारोह में सम्मिलित हुए। पटना से तेजप्रताप यादव भी पहुंचे, लेकिन रोहिणी आचार्य नहीं आईं। विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के दौरान हुई कहासुनी के बाद से रोहिणी नाराज चल रही हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में होगा मैराथन का आयोजन, वाल्मीकिनगर तथा कैमूर में बनेगा हेलीपोर्ट; CM के एलान

    यह भी पढ़ें- SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बिहार में फिर गरमाई सियासत, BJP-JDU ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला

    खबरें और भी