Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav : 'बिहारवासियों से आग्रह है...', तेजस्वी ने अचानक कर दी भावुक अपील; NDA नेता अब क्या देंगे जवाब?

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 10:33 AM (IST)

    Bihar Politics बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों से भावुक अपील कर दी है। उन्होंने बिहार में नीतीश सरकार के कानून व्यवस्था पर स ...और पढ़ें

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फाइल फोटो
    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. किसी प्रकार की कारवाई की अपेक्षा करना ही बेकार है- तेजस्वी यादव
    2. अपने जान-माल की सुरक्षा स्वयं करे- तेजस्वी यादव

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News Hindi बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार राज्य के कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए फिर बिहार सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ उन्होंने बिहार की जनता से एक भावुक अपील भी कर दी है।

    तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि  मधुबनी में निर्ममता एवं क्रूरता की पराकाष्ठा पार कर सरकारी अपराधियों ने शिक्षक डॉ. आलोक यादव की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी। इस कुशासनी राज में छात्र-छात्रा और शिक्षक भी सुरक्षित नहीं है।

    निकम्मी सरकार के भरोसे ना रहे- तेजस्वी यादव

    Bihar News उन्होंने आगे लिखा कि सिवान में कोचिंग जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या की, औरंगाबाद में कोचिंग गयी छात्रा का अपहरण कर हत्या की और अब मधुबनी में शिक्षक की हत्या।

    तेजस्वी ने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री जी से इन सब पर व्यक्तव्य और किसी प्रकार की कारवाई की अपेक्षा करना ही बेकार है। बाक़ी इस दुशासनी सरकार के सरकारी प्रवक्ता वही रटे-रटाए बासी प्रवचन बांचेंगे। बिहारवासियों से आग्रह है कि अपने जान-माल की सुरक्षा स्वयं करे। इस निकम्मी सरकार के भरोसे ना रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand News : मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, घटनास्थल से हथियार भी बरामद; सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

    Eid al Adha 2024 : बकरीद आज, ईदगाह में सुबह इस समय अदा की जाएगी नमाज; ये है डिटेल