Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जोनल कमांडर समेत पांच नक्सली ढेर, दो गिरफ्तार; सर्च ऑपरेशन जारी

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 05:53 PM (IST)

    Jharkhand Naxalite Encounter पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना अंतर्गत लिपुंगा जंगल में अहले सुबह कोबरा 209 बटालियन और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू ...और पढ़ें

    सुरक्षाबलों ने दो नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया है।
    सुरक्षाबलों ने दो नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया है।

    HighLights

    1. लिपुंगा के जंगलों में सर्च ऑपेरशन अभी भी जारी
    2. मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को तड़के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला समेत पांच माओवादी मारे गए हैं, जबकि दो को गिरफ्तार किया गया है। यह मुठभेड़ गुवा थाना अंतर्गत लिपुंगा के जंगलों में हुई है।

    मारे गए पांच माओवादियों में छत्तीसगढ़ का एक जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, सब-जोनल कमांडर कांडे होनहागा, एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम, संगठन की सक्रिय कार्यकर्ता जुंगा पुरती उर्फ मारला और सपनी हासंदा शामिल है। 

    गिरफ्तार किए गए माओवादियों में संगठन का एरिया कमांडर टाइगर उर्फ पांडु हांसदा व महिला नक्सली बतरी देवगम शामिल हैं।

    मारी गई सपनी हासंदा गिरफ्तार एरिया कमांडर टाइगर की पत्नी थी। फोरेंसिक टीम व मजिस्ट्रेट घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। शवों की नामों के साथ पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजने की तैयारी की जा रही है। 

    महिला नक्सली गिरफ्तार

    कोबरा बटालियन टीम पर नक्‍सलियों ने चलाई गोली

    बताया जा रहा है कि 17 जून को अहले सुबह पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना अंतर्गत लिपुंगा के पास जंगल में माओवादियों के खिलाफ सर्च ऑपेरशन चलाया जा रहा था।

    इसी क्रम में कोबरा 209 बटालियन की टुकड़ी पर माओवादियों ने गोलियां चला दी। करीब एक घंटे तक जवाबी कार्रवाई करते हुए कोबरा कमांडोज ने मौके पर दो महिला समेत पांच माओवादियों को मार गिराया और दो माओवादियों को सर्चिंग के दौरान जिंदा पकड़ा। 

    जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज के ऊपर 10 लाख, सब-जोनल कमांडर कांडे होनहागा पर पांच लाख, एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम पर दो लाख का इनाम सरकार ने रखा था। सर्च ऑपरेशन अभी तक जारी है।

    पुलिस अधीक्षक बोले- यह बड़ी कामयाबी है

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुवा थाना क्षेत्र में लिपुंगा जंगल में अनमोल के दस्ते से सोमवार की सुबह यह मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है। इस सफलता से हमारे जवानों का हौसला बढ़ा है। अभी पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन जारी है।

    खबरें और भी

    मुठभेड़ के बाद माओवादियों के सात हथियार भी बरामद हुए हैं। बटालियन के लौटने के बाद स्थिति को और स्पष्ट किया जा सकेगा। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

    खबर पर अपडेट जारी है...

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand Weather : पंद्रह दिनों बाद लुढ़का रांची का पारा, इन दो जिलों में लू का कहर; बारिश को लेकर ये है ताजा अपडेट

    Jharkhand News: झारखंड सरकार ने किसानों को दी राहत! 2 लाख रुपये तक के लोन माफ करने का किया एलान