Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather : पंद्रह दिनों बाद लुढ़का रांची का पारा, इन दो जिलों में लू का कहर; बारिश को लेकर ये है ताजा अपडेट

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 09:02 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। पंद्रह दिनों बाद 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रांची का तापमान पहुंचा है। पिछले 24 घंटे के म ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बदला मौसम
    2. पलामू, गिरडीह, धनबाद, रामगढ़, चतरा, बोकारो समेत कई जगह चल रही लू

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Today पिछले एक महीन से लू से परेशान राज्यवासियों को रविवार को रांची समेत कुछ स्थानों पर मौसम की नरमी से आंशिक राहत मिली। हालांकि पलामू, गोड्डा, धनबाद, रामगढ़, चतरा और बोकारो समेत कई जिलों में लोग गर्मी और लू से परेशान रहे। इन स्थानों का तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच रहा।

    रविवार को सबसे अधिक अधिकतम 44.5 डिग्री तापमान डाल्टनगंज का रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम 24.2 डिग्री तापमान चाईबासा का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में 39 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और आंधी के साथ बहुत हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 16 मिमी पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में हुई।

    पलामू जिलों में हीटवेव को लेकर आरेंज अलर्ट जारी

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो रांची में 17 से 22 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और इस दौरान कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने गढ़वा और पलामू जिलों में हीटवेव को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

    पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग जिलों में भी अभी हीटवेव की स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    रविवार को ऐसा रहा तापमान

    रांची - 39 डिग्री सेल्सियस

    डाल्टनगंज- 44.5 डिग्री सेल्सियस

    जमशेदपुर- 39.8 डिग्री सेल्सियस

    बोकारो- 42 डिग्री सेल्सियस

    चतरा- 41.9 डिग्री सेल्सियस

    देवघर- 42.1 डिग्री सेल्सियस

    धनबाद- 40.7 डिग्री सेल्सियस

    गढ़वा- 41.8 डिग्री सेल्सियस

    गिरिडीह- 42.9 डिग्री सेल्सियस

    गोड्डा- 42.3 डिग्री सेल्सियस

    गुमला- 39.6 डिग्री सेल्सियस

    पाकुड़- 37.4 डिग्री सेल्सियस

    साहिबगंज- 35.6 डिग्री सेल्सियस

    हजारीबाग- 41.1 डिग्री सेल्सियस

    जामताड़ा- 41.6 डिग्री सेल्सियस

    खूंटी- 36.4 डिग्री सेल्सियस

    लातेहार- 41.9 डिग्री सेल्सियस

    रामगढ़- 42.6 डिग्री सेल्सियस

    सरायकेला खरसावां- 39 डिग्री सेल्सियस

    सिमडेगा- 33.9 डिग्री सेल्सियस

    पश्चिमी सिंहभूम- 33.7 डिग्री सेल्सियस

    यह भी पढ़ें-

    Vijay Sinha : बिहार में RJD को ऐसे चोट देगी सरकार, रडार पर ये बड़े अधिकारी; डिप्टी सीएम की नई घोषणा से मचा हड़कंप

    Bihar News : मजदूरी करके पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने दिखा दिया असली रंग; रख दी ऐसी शर्त पति रह गया भौंचक