Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: 'CM को तो होश ही नहीं है...', JDU सांसद की बेबसी पर तेजस्वी का तंज; नीतीश कुमार पर बोला हमला

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 04:57 PM (IST)

    बिहार इन दिनों जल प्रलय जैसे हालातों से गुजर रहा है। गंडक कोसी बागमती और पहाड़ी नदियां बिहार में तबाही मचा रही हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों के लाखों लोगों क ...और पढ़ें

    बिहार में बाढ़ पर सियासत तेज। (फाइल फोटो)
    बिहार में बाढ़ पर सियासत तेज। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, पटना। बाढ़ को लेकर बिहार में सियासत भी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (ट्विटर) पर वाल्मीकिनगर से जदयू सांसद सुनील कुमार का 8 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है।

    वीडियो में जदयू सांसद किसी अधिकारी से बात करते दिखाई दे रहे हैं। वह फोन कॉल पर अधिकारी से कह हैं कि, "आपको सुबह से कॉल लगा रहा हूं, लेकिन आपसे बात नहीं पा रही है...। क्या मजाक बनाकर रखे हैं...। सरकार की बदनामी न होती है इससे...।

    नीतीश कुमार पर बोला हमला

    वीडियो का संदर्भ देते हुए तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में नेता भी अधिकारियों से त्रस्त हैं। नेताओं को सरकार की बदनामी का डर रहता है, लेकिन बिहार के अधिकारियों को किसी का डर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने ही दल के नेताओं के फीडबैकपर काम नहीं करते हैं, विपक्ष की बात ही छोड़ दीजिए।

    ये (वीडियो में) वाल्मीकि नगर से जदयू के सांसद हैं। नौकरशाही से त्रस्त बेचारे सांसद महोदय की बेबसी और बेचारगी देखिए। DM-SP को तो छोड़िये सुबह से फोन किए जा रहे है, लेकिन छोटा बाबू भी फोन नहीं उठा रहा। नेताओं को सरकार की बदनामी का डर रहता है, लेकिन DK-NK मॉडल पर चल रहे बिहार के अधिकारियों को किसी का डर नहीं है? CM को तो होश ही नहीं है। CM अपने ही दल के नेताओं के फीडबैक पर काम नहीं करते विपक्ष की तो छोड़ ही दीजिए।- तेजस्वी यादव

    बाढ़ पीड़ितों का हाल लेने पहुंचे थे वाल्मीकिनगर सांसद

    बता दें कि वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे थे। जदयू सांसद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर ध्वस्त बांधों के मरम्मत के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात की। तेजस्वी यादव द्वारा शेयर किया गया वीडियो शायद इसी दौरान का है।

    खबरें और भी

    इस दौरान, सांसद ने अधिकारियों के साथ बाढ़ ग्रस्त इलाकों और क्षतिग्रस्त तटबंधों का जायजा किया। बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों व किसानों से उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें: Prashant Kishor: 'या तो सीटें गिनते थक जाएंगे या फिर...', बिहार विजय के लिए क्या है PK की प्लानिंग; पढ़ें खास बातचीत

    Prashant Kishor: 'प्रशांत किशोर ने अब अपना असली चेहरा दिखाया', आखिर क्यों आगबबूला हुईं बिहार की मंत्री?