Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने सिवान सीट पर फाइनल किया कैंडिडेट का नाम, इस धाकड़ नेता को बनाया उम्मीदवार

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 11:43 PM (GMT+05:30)

    राजद ने आखिरकार अवध बिहारी चौधरी को सिवान सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। रविवार शाम तेजस्वी यादव ने अवध बिहारी चौधरी को पार्टी का सिंबल दिया। ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव ने सिवान सीट पर फाइनल किया कैंडीडेट का नाम।
    तेजस्वी यादव ने सिवान सीट पर फाइनल किया कैंडीडेट का नाम।

    HighLights

    1. सिवान से राजद के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरे अवध बिहारी चौधरी
    2. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब और जदयू प्रत्याशी विजयलक्षी देवी से होगा मुकाबला।

    राज्य ब्यूरो, पटना। लंबी प्रतीक्षा का बाद आखिरकार राष्ट्रीय जनता दल ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को सिवान संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बना दिया है। रविवार की शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अवध बिहारी चौधरी को पार्टी सिंबल प्रदान किया सिवान में अवध बिहारी चौधरी का मुकाबला जदयू प्रत्याशी विजयलक्षी देवी से होगा।

    राष्ट्रीय जनता दल ने कुछ दिन पूर्व ही 22 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया था। सिर्फ सिवान संसदीय सीट का निर्णय नहीं हो पाया था।

    राष्ट्रीय जनता दल ने सिवान संसदीय सीट से पार्टी के पूर्व नेता शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब को चुनाव लड़ने का न्योता दिया था।

    हिना साहब ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद से सिवान संसदीय सीट पर उम्मीदवारी को लेकर अपना फैसला सुनाने के लिए थोड़ा वक्त मांगा था।

    इसके बाद यह कयास लग रहे थे कि हिना सब ही राजद से सिवान संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार होंगी। लेकिन, अंत में हिना शहाब के इनकार के बाद पार्टी ने अपने पुराने नेता अवध बिहारी चौधरी को सिंबल दे दिया है।

    राजद उम्मीदवार के सामने इस सीट पर जदयू उम्मीदवार विजयलक्ष्मी होंगी। सिवान संसदीय सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: सारण जीतने मैदान में उतरीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य, छठ महापर्व पर पहुंची घाट और मांगा आशीर्वाद

    Guddu Rangeela: अश्लील गाना गाकर बुरे फंसे गुड्डू रंगीला, EOU ने दर्ज की FIR; सोशल मीडिया से हटाया गया वीडियो

    Bihar Politics: 'चुनावी सभा भी करेंगे और...' नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं को बताया अपना मास्टरप्लान