Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: 'कब तक नीतीश कुमार बिहार को पलटा-पलटी का शिकार बनाते रहेंगे?' तेजस्वी ने CM से पूछ लिया सवाल

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 06:06 PM (IST)

    बिहार के अगले साल विधानसभा चुनाव है। इसको लेकर तमाम नेता अभी से ही एक्टिव हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधि व्यवस्था की खराब स्थिति के बा ...और पढ़ें

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फाइल फोटो
    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. महंगाई-गरीबी में बिहार टॉप पर, आखिर दोषी कौन : तेजस्वी
    2. तेजस्वी यादव ने कहा- देश में सबसे अधिक गरीबी बिहार में

    राज्य ब्यूरो, पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने फिर नीतीश सरकार को घेरा है।

    तेजस्वी ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार 15 सालों से ज्यादा है। दस वर्षों से केंद्र में इनकी डबल इंजन सरकार है। बावजूद महंगाई के मामले में देश भर में बिहार सबसे टॉप पर हैं। देश में सबसे अधिक गरीबी बिहार में है।

    उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक बेरोजगारी बिहार में है। आखिर बिहार में रिकॉर्डतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध के लिए जिम्मेदार कौन है? आखिर कब तक नीतीश कुमार अपनी सत्तालोलुप्ता, स्वार्थपूर्ति और अनैतिक पलटा-पलटी का शिकार बिहार को बनाते रहेंगे।

    गरीबी उन्मूलन में सबसे नीचे बिहार- तेजस्वी यादव

    तेजस्वी यादव से कहा कि कब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा दूसरों के ऊपर दोष मढ़कर अपनी जिम्मेदारी से भागते रहेंगे। देश में सबसे ज्यादा अपराध बिहार में है। देश भर में सबसे कम आमदनी बिहार की है। गरीबी उन्मूलन में सबसे नीचे बिहार है।

    उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और लैंगिक समानता में बिहार सबसे पीछे है।आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है? तेजस्वी ने कहा कि हमारे 17 महीनों के सेवाकाल में ही नौकरी-रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में रिकार्डतोड़ नियुक्तियां एवं अप्रत्याशित विकास कार्य हुए हैं।

    खबरें और भी

    छात्र राजद जिलाध्यक्ष ने उपप्रमुख पर कराई प्राथमिकी

    औरंगाबाद में छात्र राजद जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ने राजद नेता सह सदर प्रखंड के उपप्रमुख ओमप्रकाश यादव उर्फ बादशाह यादव पर गाली देते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को नगर थाना में प्राथमिकी कराई है।

    नगर थाना क्षेत्र के रजवाड़ी निवासी चंदन के द्वारा कराई गई प्राथमिकी और पुलिस को दिए बयान के अनुसार वे परिसदन में सांसद अभय कुशवाहा से मिलने गए थे। जम्होर थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव निवासी उपप्रमुख के साथ रहे दाउदगनर के रजवाड़ा गांव निवासी डॉ. अजय कुमार से बात करने लगे।

    बात करने के दौरान उपप्रमुख गाली गलौज करने लगे। मारपीट कर दी। घटना का विरोध करने पर उपप्रमुख ने लाइसेंसी पिस्टल सटा दिया। छात्र जिलाध्यक्ष ने पुलिस को बताया है कि पहले भी गोली मारने की धमकी दी गई थी। पिस्टल का भय भी दिखाया गया था।

    वहीं, उपप्रमुख ने छात्र जिलाध्यक्ष और उनके अन्य साथियों पर मारपीट एवं सोने की चेन छीन लेने की प्राथमिकी कराई है। उपप्रमुख ने बताया कि कालेज के छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करने की बात पूछने पर चंदन आग बबूला हो गया और बहस करने लगा। चंदन के द्वारा प्राथमिकी में लगाए गए आरोप को गलत बताया है। 

    यह भी पढ़ें-

    इधर तेजस्वी मुस्लिमों के साथ कर रहे थे मीटिंग, उधर शिवराज ने बिहार में कर दिया बड़ा एलान

    'किसी कीमत पर पास नहीं होने देंगे वक्फ संशोधन बिल', तेजस्वी का नया बयान; नीतीश कुमार को भी घेरा