विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: इधर तेजस्वी मुस्लिमों के साथ कर रहे थे मीटिंग, उधर शिवराज ने बिहार में कर दिया बड़ा एलान

Published: Sat, 24 Aug 2024 12:37 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2024 12:52 PM (IST)

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार पहुंचते ही 13 लाख गरीब लोगों के ...और पढ़ें

बिहार में शिवराज सिंह चौहान कर दिया बड़ा एलान (जागरण)
बिहार में शिवराज सिंह चौहान कर दिया बड़ा एलान (जागरण)

HighLights

  1. शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के गरीब लोगों के लिए खुशखबरी दी
  2. शिवराज सिंह चौहान ने रामफल मंडल को श्रद्धांजलि दी

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव जहां वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के सिलसिले में मुस्लिम नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे वहीं बिहार में शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान बड़ा एलान कर दिया।

दरअसल, भाजपा ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में बलिदानी रामफल मंडल के बलिदान दिवस पर  केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया था। उन्होंने इस दौरान ऐसी घोषणा की कि विधानसभा चुनाव में NDA को भारी फायदा हो सकता है। यह एलान भाजपा के साथ-साथ जेडीयू के लिए संजीवनी साबित होगी।

शिवराज सिंह चौहान ने 13 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने की घोषणा की

उन्होंने कहा कि रामफल मंडल को बलिदानी का दर्जा मिलेगा। हम धानुक समाज के चरणों में प्रणाम करते हैं। चौहान ने बिहार में गरीबों के लिए 13 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने की घोषणा की। कहा कि अगले चार वर्ष में यह काम पूरा होगा।

उन्होंने कहा कि बहनें अब लाचार, कमजोर नहीं होंगी बल्कि लखपति होंगी। महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा शीघ्र पूरा करेंगे। देश में जागरण का नया अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोजी लगातार देश के लिए काम कर रहे हैं।

विरोधी दल इन पिछड़े वर्गों की बात नहीं करते हैं। मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। नीट जैसी परीक्षा में 27 प्रतिशत का आरक्षण अति पिछड़ों को मोदी सरकार ने दिया है।

रामफल मंडल को दिलाएंगे बलिदानी का दर्जा: जायसवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी के ओबीसी मोर्चा द्वारा रामफल मंडल के बलिदान दिवस पर ऐसा कार्यक्रम एक प्रकार से उनके प्रति श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव पिछड़े वर्गों को सम्मान देती है।

जायसवाल ने रामफल मंडल को बलिदानी दर्जा दिलाने की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें राजकीय सम्मान भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री होने के नाते मैं शीघ्र ही इस काम को पूरा करूंगा।

भाजपा को समाज के सभी वर्गों की चिंता : सम्राट चौधरी

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि रामफल मंडल के नाम से अंग्रेजों के पसीने छूट जाते थे। उन्होंने रामफल मंडल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्हें बलिदानी का दर्जा मिलेगा। इसे कोई नहीं रोक सकता।

वे देश के लिए शहीद हुए थे इसे कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हो या बिहार सरकार हो समाज के सभी वर्गों की चिंता करती है। भाजपा ने सबको साथ लाने का प्रयास किया। भाजपा ने पिछड़ों को सर्वाधिक सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही सर्वाधिक ओबीसी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में सहभागी बनाया।

कांग्रेस ने कई बलिदानियों को नहीं दिया सम्मान : विजय सिन्हा

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने कई बलिदानियों को सम्मान नहीं दिया। ऐसे ही बलिदानियों में रामफल मंडल के नाम सम्मिलित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामफल मंडल को गुमनामी से निकाला है।

कांग्रेस वाले अपने राजनीतिक लाभ के लिए सनातनियों के साथ भेदभाव करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमे वैचारिक आजादी पर विचार करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने किया।

कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, प्रेम कुमार, केदार गुप्ता एवं सुरेंद्र मेहता के अतिरिक्त भाजपा के कई सासद, विधायक, विधान पार्षद एवं पार्टी प्रदेश के पदाधिकारी सहभागी हुए।

ये भी पढ़ें

Patna News: पटना में बनाए गए 3 नए जोन, 25 लाख लोगों को मिलेगी सहूलियत; कई थाने भी बंटे

Bihar Jobs: बिहार में फिर से बंपर सरकारी नौकरी, इन 3 विभागों में होगी सबसे अधिक भर्ती; पढ़ें बिहार सरकार का प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।