Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Singh: अनंत की पत्नी पर तेजस्वी का पुराना बयान चर्चा में, ललन सिंह ने पूछ डाला- तो क्यों दिया था टिकट?

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 02:51 PM (IST)

    तेजस्वी यादव के अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर दिए पुराने बयान ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। तेजस्वी यादव के उस बयान पर ललन सिंह ने सवाल उठा ...और पढ़ें

    अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर तेजस्वी का पुराना बयान चर्चा में। (जागरण ग्राफिक्स)
    अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर तेजस्वी का पुराना बयान चर्चा में। (जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. अनंत सिंह मामले को लेकर सियासी पारा हाई है।
    2. तेजस्वी यादव बोले, पुलिस के पास कोई शक्ति नहीं
    3. ललन सिंह ने पूछा, तेजस्वी यादव ने क्यों दिया था टिकट

    डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा में हुई फायरिंग (Firing In Mokama) की घटना के बाद अनंत सिंह (Anant Singh News) एक बार फिर चर्चा में हैं। फायरिंग की घटना के बाद जहां पुलिस ने सोनू-मोनू गैंग (Sonu Monu Gang) के सोनू को अरेस्ट कर लिया था।

    वहीं, अब अनंत सिंह ने भी बाढ़ कोर्ट में शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। उनके सरेंडर करते ही बिहार में सियासी पारा हाई हो गया है।

    दरअसल, गोलीबारी की घटना में दो लोगों की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे कुछ नहीं होने वाला है। वो सभी सरकार द्वारा बचाए गए हैं। सरकार सुर्खियां बटोरने की कोशिश करती है, इसलिए यह मामला उठ रहा है।

    तेजस्वी यादव बोले- पुलिस के पास कोई शक्ति नहीं

    उन्होंने कहा कि यह मामला कुछ दिनों में गायब हो जाएगा और किसी को परवाह नहीं है। सरकार में बैठे लोग उनकी (आरोपितों) रक्षा करेंगे और पुलिस के पास कोई शक्ति नहीं बची है।

    तेजस्वी की प्रतिक्रिया के बाद केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन ने राजद पर सवाल खड़े किए हैं। ललन सिंह ने तंज सकते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को सिर्फ बोलने की आदत है।

    सवाल करते हुए ललन ने पूछा, अनंत सिंह को टिकट कौन दिया था... तेजस्वी जी दिए थे कि हम दिए थे, तेजस्वी जी काहे दिए थे उनको टिकट, उनकी पत्नी को टिकट काहे दिए थे। ये सब बेकार हैं, इनका काम सिर्फ बोलते रहने का है।

    'हां, उनके पिता जी पूरे बिहार का...'

    तेजस्वी के बयान की महागठबंधन की सरकार बनेगी तो कानून-व्यवस्था सुधर जाएगी पर ललन सिंह बोले, हां बहुत बढ़िया सुधारे थे। कटाक्ष के लहजे में ललन ने बोला, हां कानून व्यवस्था को उनके पिता जी पूरे बिहार का दुरुस्त कर दिए थे। ऐसा दुरुस्त किए थे बिहार में कि अपहरण का उद्योग चलता था।

    तेजस्वी यादव का पुराना बयान फिर चर्चा में

    पिछले साल जनवरी के महीने में जब बिहार में नीतीश कुमार ने पलटी मारी तो अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भी एनडीए का साथ देने का फैसला किया। फ्लोर टेस्ट में वह नीतीश के पक्ष में सदन में बैठीं। उस दौरान तेजस्वी के चेहरे पर दर्द साफ छलक रहा था।

    खबरें और भी

    तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीलम जी आप महिला हैं, हम आपके निर्णय का स्वागत करते हैं। अब उधर बात बने या ना बने बाद में, हमको जरूर याद करना।

    ये भी पढ़ें- Anant Singh के खिलाफ एक्शन की तैयारी! बाढ़ में भारी संख्या पुलिसबल तैनात, दूसरे पक्ष का आरोपी सोनू गिरफ्तार

    ये भी पढ़ें- Anant Singh: अनंत सिंह पर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, डिप्टी CM से लेकर केंद्रीय मंत्री तक किसने क्या कहा?