Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'हर दिन गिरती लाशें', तेजस्वी यादव ने फिर जारी किया क्राइम बुलेटिन, नीतीश कुमार पर किया डायरेक्ट अटैक

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 09:05 PM (IST)

    तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में प्रतिदिन सैकड़ों लाशें गिर रही ह ...और पढ़ें

    बोले, भाजपा शासित डबल इंजन सरकार में रिकार्ड तोड़ अपराध।
    बोले, भाजपा शासित डबल इंजन सरकार में रिकार्ड तोड़ अपराध।

    HighLights

    1. बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर बोला हमला
    2. बोले- भाजपा शासित डबल इंजन सरकार में रिकार्ड तोड़ अपराध

    राज्य ब्यूरो, पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि बिहार में प्रतिदिन गिर रही सैकड़ों लाशें परंतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बढ़ते अपराध और ढहते पुलों पर एक भी शब्द नहीं बोल रहे हैं।

    अपराध की घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। रविवार को उन्होंने अपराध की 71 घटनाओं की सूची अपने इंटरनेट मीडिया एक्स पर अपलोड की।

    इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि भाजपा शासित डबल इंजन सरकार में बिहार में क्राइम का बढ़ता ग्राफ लोगों के लिए परेशानी और चिंता का सबब है।

    सवालिया अंदाज में कसा तंज

    उन्होंने सवालिया अंदाज में लिखा कि क्या लोगों ने कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रिकार्ड तोड़ अपराध, अनियंत्रित भ्रष्टाचार, तथा बिहार में प्रतिदिन गिरती सैकड़ों लाशों और ढहते पुलों पर बोलते सुना क्या? साथ ही लिखा कि सुनेंगे भी नहीं।

    कुल 71 घटनाओं का दिया हवाला 

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पोस्ट में पटना और सिवान में भाजपा नेता की गोली मार हत्या, राजगीर में पर्यटक की गोली मार हत्या, सुपौल में मछली कारोबारी की हत्या, बेगूसराय में पति, पत्नी और बच्चों की गला काट हत्या के साथ ही कुल 71 घटनाओं का हवाला दिया है।

    आपराधिक घटनाओं को लेकर पहले भी हमलावर रहे हैं तेजस्वी

    यह कोई पहला मौका नहीं है, जब तेजस्वी यादव ने आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार को घेर है। वे बीते लंबे समय से बिहार में अपराध को लेकर सरकार पर हमलावर हैं और आए दिन अपराध बुलेटिन जारी कर सरकार की विधि-व्यवस्था और इकबाल पर सवाल उठा रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'बोली बदल लेने से सियार शेर नहीं बन जाता', तेजस्वी यादव के आपराधिक घटनाएं गिनाने पर भाजपा ने कसा तंज

    Bihar News: विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिसात बिछाने में जुटी भाजपा, दबंग लीडर सुनील पांडेय पर चल सकती है बड़ा दांव