विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav: झारखंड में शानदार जीत के बाद RJD गदगद, क्या अब बिहार में होगा 'खेला'? तेजस्वी ने दिया बड़ा संकेत!

Published: Sun, 24 Nov 2024 03:35 PM (IST)

हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 81 में 56 सीटें हासिल कर दोबारा सत्ता में शानदार वापसी की ...और पढ़ें

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

HighLights

  1. ये देश एक ही है, राज्य एक ही है तो अलग कौन है- तेजस्वी यादव
  2. ये लोग झारखंड हारे हैं और बिहार भी हार जाएंगे- तेजस्वी यादव

डिजिटल डेस्क, पटना। झारखंड के लिए शनिवार का दिन अहम था।  हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 81 में से 56 सीटें जीतकर शानदार वापसी की है।

दूसरी ओर, भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने हेमंत सोरेन को सत्ता से बेदखल करने और डबल इंजन की सरकार बनाने की उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन वे पिछले चुनाव से भी खराब प्रदर्शन करते हुए 24 सीटों पर सिमट गईं।

वहीं, इस बार राजद भी झारखंड में चार सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब रही। देवघर, गोड्डा, विश्रामपुर और हुसैनाबाद में राजद ने जीत दर्ज की है। विश्रामपुर विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह के जीत पर प्रखंड में जश्न का माहौल रहा।

आइएनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल की होली खेली और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां मनाई। मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विपिन यादव, राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, मुकेश यादव, राजेंद्र पासवान, गिरवर सिंह, निर्मल यादव, रामचंद्र सिंह, जुबेर खान, काशीनाथ ठाकुर, अफजल हुसैन, ललन यादव, कृष्णा यादव, अशोक यादव, मल्लू यादव आदि मौजूद थे।

तेजस्वी ने क्या कहा?

अब झारखंड में राजद के इस कमाल के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की चर्चा भी तेज हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने भाजपा के नारे 'एक है तो सेफ हैं' पर कहा कि अलग कौन है? सब तो एक ही है। ये देश एक ही है, राज्य एक ही है तो अलग कौन है? नफरत फैलाने का काम भाजपा करती है। उन्होंने कहा कि ये (एनडीए) लोग 2024 में झारखंड हारे हैं और 2025 में बिहार भी हारेंगे। 

यहां राजद के साथ हुआ कांग्रेस का मुकाबला

पलामू में छतरपुर से चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि उन्हें भाजपा के साथ साथ अपने ही गठबंधन के राजद से चुनाव लड़ना पड़ा। सभी का लक्ष्य उन्हें ही हरने का था।

उन्होंने कहा कि 2005 के बाद किसी ने छतरपुर में कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़ा। 2024 में उन्होंने पुनः चुनाव लड़ा भाजपा व राजद के लाख प्रयास के बाद जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता की जीत है, यह जीत सच्चाई की जीत है

यह भी पढ़ें-

 बेलागंज में क्यों हार गई RJD? उम्मीदवार ने खुद बताई वजह, बोले- कुछ युवाओं ने...

विवादों में घिरा रहा मनोरमा देवी का सियासी सफर, अब बेलागंज उपचुनाव में लहराया परचम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।