Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '... ये लोग अब घबरा गए हैं', तेजस्वी यादव ने की 5 राज्यों के चुनाव को लेकर भविष्यवाणी; बोले- भाजपा की हार पक्की

    By Aysha SheikhEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 12:10 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है। डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव में भाजपा की ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव ने की 5 राज्यों के चुनाव की भविष्यवाणी; बोले- भाजपा की हार पक्की
    तेजस्वी यादव ने की 5 राज्यों के चुनाव की भविष्यवाणी; बोले- भाजपा की हार पक्की

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 5 राज्यों में होने वाले चुनाव पर कहा कि सभी 5 राज्यों में भाजपा की हार पक्की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी को पहले से ही पता है कि क्या होने वाला है।

    ये लोग (भाजपा) अब घबरा गए हैं। ये बातें तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सामने कहीं। तेजस्वी अक्सर भाजपा पर तंज कसते नजर आए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि जातीय गणना का जो विरोध कर रहे हैं वो भाजपा के लोग हैं। विरोधी केंद्र से कह कर पूरे देश में गणना करवा लें।

    जापान रवाना हुए बिहार के डिप्टी सीएम

    बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जापान रवाना हो चुके हैं। जापान के लिए उड़ान भरने से पहले ही उन्होंने 5 राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा की हार को लेकर बड़ी बात कही। जानकारी के अनुसार, तेजस्वी एक नवंबर को वापस लौटेंगे।

    जापान क्यों गए तेजस्वी यादव?

    उपमुख्यमंत्री जापान के ओसाका में होने वाले पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए गए हैं। 26 अक्टूबर को होने वाले इस सम्मेलन में भारत के कई राज्यों के पर्यटन मंत्री भाग लेंगे।

    खबरें और भी

    खास बात यह है कि बिहार को विशेष रूप से इस सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। इसकी वजह बुद्ध सर्किट के तहत देश का प्रमुख राज्य होना है।

    ये भी पढ़ें -

    Bihar News: जापान के ओसाका जाएंगे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन में लेंगे भाग

    प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- जिला इकाइयों के निर्णय पर इलेक्शन लड़ेगा जन सुराज