Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: जापान के ओसाका जाएंगे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन में लेंगे भाग

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 04:16 PM (GMT+05:30)

    बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 24 अक्टूबर को जापान की यात्रा पर जाने वाले हैं। जहां वह ओसाका में पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। तेजस् ...और पढ़ें

    जापान की यात्रा पर जाएंगे तेजस्वी यादव (जागरण फाइल फोटो)
    जापान की यात्रा पर जाएंगे तेजस्वी यादव (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव 24 अक्टूबर को जापान के लिए निकलेंगे और एक नवंबर को वापस लौटेंगे।
    2. बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी की यह पहली जापान यात्रा है।

     राज्य ब्यूरो, पटना। जापान के ओसाका में होने वाले पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। 26 अक्टूबर से हो रहे इस सम्मेलन में भारत के कई राज्यों के पर्यटन मंत्री भाग ले रहे हैं। बुद्ध सर्किट के तहत देश का प्रमुख राज्य होने की वजह से बिहार को विशेष रूप से इस सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण मिला है।

    24 अक्टूबर को जापान के लिए निकलेंगे तेजस्वी

    जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव 24 अक्टूबर को जापान के लिए निकलेंगे और एक नवंबर को वापस लौटेंगे। उपमुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी की यह पहली जापान यात्रा है। तेजस्वी के साथ पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह तथा बिहार राज्य पर्यटन निगम के एमडी नंदकिशोर भी जापान जा रहे।

    बिहार में बुद्ध सर्किट की सड़कों के निर्माण लिए काफी काम हुए

    बिहार ने हाल के दिनों में बुद्ध सर्किट की सड़कों तथा बोधगया व वैशाली में इस क्षेत्र में काफी काम किए हैं। पटना से बोधगया जाने में लोगों को कम समय लगे इसके लिए नई सड़क भी बनाई गई है।

    बोधगया में पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर निर्माण

    इसके अलावा पर्यटकों की विशेष सुविधा के लिए बोधगया में सरकार ने बड़े स्तर का निर्माण कराया है। वहीं बौद्ध सर्किट की यात्रा के क्रम में विदेशी पर्यटक अब पटना भी पहुंचते हैं। पटना में बुद्ध स्मृति पार्क का भ्रमण करने के बाद पर्यटक वैशाली भी जाते हैं। वैशाली में बहुत वृहत स्तर पर सरकार द्वारा स्तूप व बुद्ध सम्यक संग्रहालय भी बनाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'जो कूद-कूदकर वहां गए, उनसे पूछिए...', तेजस्वी यादव ने सीट बंटवारे और जाति आधारित गणना पर एक बार फिर भाजपा को घेरा

    BPSC TRE Result 2023: आज घोषित होगा बिहार शिक्षक भर्ती परिणाम, पहले 11वीं और 12वीं के शिक्षकों का रिजल्ट