Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BPSC TRE Result 2023 OUT: बिहार शिक्षक भर्ती परिणाम हुआ घोषित, पहले 11वीं और 12वीं के शिक्षकों का रिजल्ट

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 07:36 AM (IST)

    BPSC TRE Result 2023 बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के नतीजों की घोषणा मंगलवार 17 अक्टूबर को कर दी गयी है। सबसे पहले 11वीं ...और पढ़ें

    BPSC TRE Result 2023: जारी हुए 11वीं, 12वीं शिक्षकी भर्ती परीक्षा का परिणाम।
    BPSC TRE Result 2023: जारी हुए 11वीं, 12वीं शिक्षकी भर्ती परीक्षा का परिणाम।

    HighLights

    1. बिहार 1.7 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम आज से
    2. 11वीं, 12वीं के नतीजों की घोषणा आज, 17 अक्टूबर को की जानी है
    3. इसके बाद 18 अक्टूबर को 9वीं, 10वीं के शिक्षकों की भर्ती का परिणाम आएगा
    4. सबसे आखिर में प्रारंभिक शिक्षकों की भर्ती के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे
    5. उम्मीदवार बीपीएससी की वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर नजर बनाए रखें

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BPSC TRE Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 1.7 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजों की घोषणा के क्रम में मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 को 11वीं और 12वीं का घोषित कर दिया गया है। वहीं, सभी कक्षाओं के लिए बीपीएससी टीआरई रिजल्ट 2023 की घोषणा 3 दिनों के भीतर कर देगा। ऐसे में बिहार शिक्षक भर्ती 2023 परिणाम का इंतजार समाप्त हो गया है। आधिकारिक अपडेट के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर नजर बनाए रखें।

    • BPSC TRE रिजल्ट 2023: उच्च माध्यमिक (11वीं, 12वीं) कक्षाओं के लिए - 17 अक्टूबर- घोषित
    • BPSC TRE रिजल्ट 2023: माध्यमिक (9वीं, 10वीं) कक्षाओं के लिए - 18 अक्टूबर
    • BPSC TRE रिजल्ट 2023: प्राथमिक (पहली से 5वीं) और मध्य (6वीं से 8वीं) कक्षाओं के लिए - 18 अक्टूबर
    • BPSC TRE Result 2023 Direct Link 
    • District Allocation List Download Link 

    इससे पहले, बिहार में 1.7 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर करीब 6 लाख उम्मीदवारों को इंतजार जल्द समाप्त होने की उम्मीद की जा रही थी। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य शिक्षा विभाग के अधीन विद्यालयों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5), मध्य (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक (कक्षा 9 व 10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11 और 12) स्तरों पर कुल 1.7 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए 24, 25 और 25 अगस्त को आयोजित लिखित परीक्षा के नतीजों की घोषणा 20 अक्टूबर तक कर दिए जाने की जानकारी साझा की गई थी।

    यह भी पढ़ें - BPSC TRE Result: 3 दिनों में जारी होगा बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट, आज इन कक्षाओं के लिए जारी हो सकते हैं नतीजे

    बता दें कि इससे पहले बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बीपीएससी टीआरई रिजल्ट 2023 को लेकर बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणामों को लेकर जानकारी साझा की है। बीपीएससी अध्यक्ष ने उम्मीदवारों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए डिजिटल आंदोलन के और परीक्षा के आयोजन के डेढ़ माह बाद नतीजों पर आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की थी। अध्यक्ष ने कहा था कि टीआरई परिणाम की तैयारी चल रही है और इस प्रक्रिया में 38 जिलों के लिए 43 विषयों की मेरिट लिस्ट तैयार होनी है। उम्मीदवार धैर्य बनाए रखें और हमें अपना काम करने दें।

    यह भी पढ़ें - EMRS Recruitment 2023: टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल सहित अन्य पदों के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड, जल्द करें अप्लाई

    BPSC TRE Result 2023: फाइनल आंसर-की जारी

    दूसरी तरफ, बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के फाइनल आंसर-की जारी कर दिए हैं। परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से अंतिम उत्तर कुंजियां डाउनलोड कर सकते हैं।

    फाइनल आंसर-की डाउनलोड लिंक

    खबरें और भी