यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'तमाम साजिश के बाद भी झारखंड सरकार ने जीता विश्वास मत...', तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना
तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के तमाम षड्यंत्र व साजिश के बाद भी झारखंड में महागठबंधन सरकार ने बहुमत प्राप्त कर लिया। ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन के नेतृत्व में बनी नई सरकार के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बादल छंट गए हैं। झारखंड सरकार ने विधानसभा में विश्वासपात्र प्राप्त कर लिया है। सरकार के विश्वास मत प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने झारखंड सरकार को बधाई दी है।
तेजस्वी यादव ने अपने एक्स मीडिया पर लिखा कि भाजपा के तमाम षड्यंत्र व साजिश के बाद भी झारखंड में महागठबंधन सरकार ने बहुमत प्राप्त कर लिया। उन्होंने चंपई सोरेन सहित महागठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के सभी विधायकों को बधाई दी है।
'केंद्र की मोदी सरकार ने साजिश रची...'
वहीं दूसरी ओर, राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और चितरंजन गगन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड सरकार को अस्थिर करने जो साजिश रची वह नाकाम हो चुकी है। झारखंड में सरकार बनाने के लिए ईडी जैसी जांच एजेंसी की मदद के बाद भी भाजपा कामयाब नहीं हो सकी।
'देश में जबसे भाजपा सरकार आई है...'
उन्होंने आगे कहा कि देश में जबसे भाजपा की सरकार आई है वह जहां भी इनकी सरकार नहीं उन प्रदेशों में जांच एजेंसियों की मदद लेकर उस सरकार को अस्थिर करने की साजिश करती है। इसके अनेक उदाहरण मौजूद हैं, लेकिन झारखंड में इनकी दाल नहीं गली।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि मंदिर मस्जिद की राजनीति करने वाली और केंद्रीय एजेंसियों की मदद लेकर अस्थिरता फैलाने वाली भाजपा की सरकार को हर जगह से अब मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। यह जब-जब साजिश करेंगे उनकी साजिश इसी प्रकार असफल की जाएगी।