विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेल कीमतों पर गरजे तेजस्वी यादव; कहा- और बढ़ेंगे दाम, जनता को मिल रहा 'फुल एंटरटेनमेंट'

Published: Sat, 23 May 2026 11:43 AM (IST)

तेजस्वी यादव ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है, इसे महंगाई और बेरोजगारी से ...और पढ़ें

तेजस्‍वी यादव का केंद्र पर तीखा हमला। फाइल

तेजस्‍वी यादव का केंद्र पर तीखा हमला। फाइल

HighLights

  1. तेजस्वी ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र को घेरा।

  2. बढ़ती कीमतों को महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जोड़ा।

  3. सरकार पर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप।

राज्‍य ब्‍यूरो, पटना। नेता प्रत‍िपक्ष व राष्ट्रीय जनता दल (RJD)  के कार्यकारी अध्‍यक्ष तेजस्‍वी यादव के तेवर लगातार आक्रामक होते जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर किए गए पोस्‍ट में तेजस्वी यादव ने पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को मुद्दा बनाकर केंद्र सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है।

कीमत में वृद्ध‍ि का असर आम जनता पर 

कहा कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब पांच रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है और इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। आने वाले समय में कीमतें और बढ़ेंगी। 

उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद सरकार जनता को राहत देने के बजाय निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने में लगी है।

तेजस्वी ने इस मुद्दे को सिर्फ तेल कीमतों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जोड़ते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने दावा किया कि ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका असर खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों पर पड़ेगा। इससे गरीब, मध्यम वर्ग, किसान और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

भाजपा की नीत‍ियों पर साधा न‍िशाना

राजद नेता ने कहा कि आने वाले समय में निजी क्षेत्र की नौकरियां प्रभावित होंगी, छोटे उद्योग कमजोर होंगे और प्रवासी मजदूरों की वापसी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक और भावनात्मक विषयों को उछाला जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने अपने बयान में 'हिंदू-मुस्लिम', 'मंदिर-मस्जिद', 'हेडलाइन मैनेजमेंट' और 'रील्स-पॉलिटिक्स' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर सीधे तौर पर भाजपा की राजनीतिक रणनीति पर निशाना साधा।

उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा, नफ़रत का कारोबार, भाषणबाजी, रील्स और एंटरटेनमेंट के लिए जिसे चुना था, वो Full Entertainment मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल फिर महंगा; पटना में Petrol की कीमत 110 के पार, आम लोगों को महंगाई का झटका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।