Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘चुने हुए नहीं, अब बिहार में 'चयनित' मुख्यमंत्री’, सम्राट चौधरी की ताजपोशी पर तेजस्वी यादव का तंज

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 11:33 PM (IST)

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी, लेकिन साथ ही तंज कसते हुए कहा कि वे लालू प्रसाद के राजनीतिक स्कूल से हैं। ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव

    तेजस्वी यादव

    HighLights

    1. तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को बधाई दी, लालू के स्कूल से बताया।

    2. कहा, बिहार में 'चयनित' मुख्यमंत्री, सरकार गुजरात से चलेगी।

    3. महिला आरक्षण बिल पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नई सरकार के गठन पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक स्कूल से निकले हैं और उन्होंने अब तक कई पार्टियां बदली हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को हटाने के बाद अब बिहार में 'चयनित' मुख्यमंत्री आया है, जिससे राज्य की सत्ता अब गुजरात से संचालित होगी।

    तेजस्वी यादव ने कहा, "मैंने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी है। यह प्रसन्नता की बात है कि वे लालू जी के स्कूल से आते हैं। लेकिन एक चुने हुए मुख्यमंत्री को हटाकर अब एक 'चुना हुआ' मुख्यमंत्री आया है। अब सरकार गुजरात से चलेगी।"

    महिला आरक्षण विधेयक पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया 

    महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी की स्पष्ट स्थिति रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चालाकी से इस बिल में परिसीमन को जोड़ रही है। तेजस्वी ने कहा, "हमने अपनी बात साफ रखी है। बिल में दो बाते हैं- महिला आरक्षण पास होना और सर्वसम्मति से पास होना। हम OBC महिलाओं को भी आरक्षण चाहते थे, लेकिन फिर भी बिल पास हो गया। 

    यह शायद पहला ऐसा बिल है जिसके पास होने के बाद सरकार ने कहा कि इसे 2034 में लागू किया जाएगा। तो फिर इसे तुरंत क्यों नहीं लागू किया गया? यह महिला आरक्षण सिर्फ बहाना है। असल में वे संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। इसीलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं।



    खबरें और भी