Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Iraj's Father' वाली टी-शर्ट में तेजस्वी, पोते के जन्मदिन पर लालू का जोश; बर्थडे पर एकजुट नजर आया परिवार

    Updated: Thu, 28 May 2026 08:38 AM (IST)

    तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन गाजियाबाद में धूमधाम से मनाया गया, जिसमें लालू परिवार एकजुट नजर आया। हालांकि, लालू को किडनी देने वाली बेटी र ...और पढ़ें

    इराज के बर्थडे पर एकजुट नजर आया लालू परिवार (फोटो-सोशल मीडिया)

    इराज के बर्थडे पर एकजुट नजर आया लालू परिवार (फोटो-सोशल मीडिया)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन 27 मई को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यह समारोह गाजियाबाद में लालू की बेटी रागिनी के घर ‘रागिनी विला’ में आयोजित हुआ।

    इस दौरान लालू परिवार एकजुट नजर आया। इस कार्यक्रम में RJD से निष्कासित और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। लेकिन खास बात यह रही इस समारोह में लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य शामिल नहीं हुई।

    बेटे इराज के पहले बर्थ-डे सेलिब्रेशन में तेजस्वी यादव का खास अंदाज भी चर्चा में रहा। उन्होंने ‘Iraj's Father’ लिखी शर्ट पहन रखी थी, जिसने समारोह को और खास बना दिया। वहीं पोते के जन्मदिन पर लालू प्रसाद यादव भी काफी खुश नजर आए और केक कटिंग से लेकर पूरे आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

    Tejahwi Yadav

    इस आयोजन में विपक्ष के कई बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था, जिसमें कांग्रेस के राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को बुलावा दिया गया था। हालांकि समारोह में विपक्ष का कोई बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ।

    खबरें और भी

    वहीं रोहिणी आचार्या के कार्यक्रम से दूर रहने को लेकर कई तरह की चर्चाएं जारी हैं। बिहार चुनाव के बाद उनके और तेजस्वी यादव के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हुई थी। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है।

    गौरतलब है कि बिहार चुनाव के बाद लालू परिवार का यह पहला बड़ा सार्वजनिक आयोजन माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस मौके के जरिए परिवार ने एकजुटता और राजनीतिक सक्रियता का संकेत देने की कोशिश की।

    यह भी पढ़ें- कितने विपक्षी नेताओं को BJP में शामिल कर पुरस्कृत किया? ED कार्रवाई पर पूर्व CM विजयन को तेजस्वी का समर्थन

    यह भी पढ़ें- बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में होगा मैराथन का आयोजन, वाल्मीकिनगर तथा कैमूर में बनेगा हेलीपोर्ट; CM के एलान