यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav: 'एनडीए सरकार ने मंगलराज की...', तेजस्वी के बयान से भड़क सकती है BJP-JDU, सियासी पारा हाई
Bihar Politics बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक ही तीर से दो शिकार कर लिए। दरअसल उन्होंने पुल गिरने की घटनाओं में प ...और पढ़ें

HighLights
- तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा
- तेजस्वी यादव ने एक ही मामले में दोनों नेताओं पर कसे तंज
- तेजस्वी यादव पुल गिरने पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर सवाल उठा रहे थे
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में पुलों के लगातार गिरने पर तंज कसा है। उन्होंने शनिवार को अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा-बधाई हो! तेजस्वी ने एक ही मामले से दोनों नेताओं को घेर लिया।
एनडीए सरकार ने पुल गिरने पर मंगलराज की शुभकामनाएं...
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार की डबल ताकत से महज नौ दिन में केवल और केवल मात्र पांच पुल ही गिरे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रहनुमाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में छह दलों वाली डबल इंजनधारी एनडीए सरकार ने बिहारवासियों को नौ दिन में पांच पुल गिरने पर मंगलराज की कल्याणमय उज्जवल शुभकामनाएं प्रेषित की है।
पुलों के गिरने से जनता के स्वाहा हो रहे हजारों करोड़ को स्वघोषित ईमानदार लोग भ्रष्टाचार न कह कर शिष्टाचार कह रहे है।
तेजस्वी यादव ने मीडिया पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मीडिया पर भी तंज कसा-विपक्षियों को भ्रष्टाचारी का नारंगी प्रमाण पत्र बांटने वाले तथा पक्षकारिता की पत्रकारिता में पृथ्वी और आकाश की सभी रैंकिंग में नंबर एक विश्व विजेता मीडिया द्वारा प्रमाणित सत्यवादी एवं अविनाशी नेता इन सुशासनी कारनामों पर मुंह क्यों नहीं खोलते? क्या पुलों की जलसमाधि लेने पर विपक्ष के नेता इस्तीफा देंगे।
ये भी पढ़ें