Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: सम्राट ने BJP के प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपी संगठनात्मक जिलों की जिम्मेदारी, किसे कहां का मिला प्रभार?

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 03:47 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिले की जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं कुछ अन्य युवा नेताओं को भी सह- ...और पढ़ें

    सम्राट ने भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी है। (फाइल फोटो)
    सम्राट ने भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी है। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. तीन पूर्व मीडिया प्रभारि‍यों को जिलों का सह-प्रभारी बनाया गया
    2. अनिल ठाकुर को भागलपुर, बांका, नवगछिया का प्रभारी बनाया गया

    राज्य ब्यूरो, पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिले की जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं, कुछ अन्य युवा नेताओं को भी सह-प्रभारी बनाकर नया दायित्व दिया है। नई टीम के पांच महामंत्रियों को कम से कम दो प्रमंडल का दायित्व दिया गया है।

    पांचों महामंत्रियों, 12 उपाध्यक्षों के अलावा मंत्रियों के बीच जिला आवंटित किया गया है। शिवेश राम को तिरहुत और मिथिला की जिम्मेदारी दी गई है।

    वहीं, जगन्नाथ ठाकुर को सारण और चंपारण, मिथिलेश तिवारी को भागलपुर, सीमांचल और कोसी की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश वर्मा को शाहाबाद और मगध, जबकि ललन मंडल को पटना, मुंगेर, बेगूसराय और नालंदा की जिम्मेदारी दी गई है।

    पूर्व मीडिया प्रभारी बने सह-प्रभारी

    उपाध्यक्ष की अगर बात करें तो त्रिविक्रम सिंह को वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर का प्रभारी बनाया गया है। संतोष रंजन को सारण, सिवान और गोपालगंज का प्रभारी जबकि कुमार क्रांति यादव को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

    सरोज रंजन पटेल को बगहा, बेतिया, मोतिहारी, रक्सौल ढाका का प्रभारी बनाया गया है, जबकि विकास सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

    अनिल ठाकुर को भागलपुर, बांका, नवगछिया का प्रभारी, जबकि मनीष पांडेय को सह प्रभारी बनाया गया है। सिद्धार्थ शंभू को रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अशोक भट्ट सह प्रभारी बने हैं।

    रत्नेश कुशवाहा गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद और नवादा के प्रभारी बने हैं, जबकि पंकज सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।

    संजय खंडेलिया को बाढ़, पटना ग्रामीण, पटना महानगर का प्रभारी, जबकि धनराज सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। राजेंद्र सिंह को जमुई, मुंगेर, लखीसराय का प्रभारी और राजू झा को सह प्रभारी बनाया गया है।