विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Transfer News: बिहार राजस्व सेवा के 82 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, कई अंचलों में नए CO की पोस्टिंग

Published: Wed, 08 Jan 2025 11:28 AM (IST)

बिहार राजस्व सेवा के 82 अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किया गया है। इन अधिकारियों को ...और पढ़ें

बिहार राजस्व सेवा में बड़े पैमाने पर तबादला (जागरण)
बिहार राजस्व सेवा में बड़े पैमाने पर तबादला (जागरण)

HighLights

  1. बिहार में बड़े पैमाने पर राजस्व अधिकारियों का ट्रांसफर
  2. बिहार में कई अंचल में नए सीओ की पोस्टिंग

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News:  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा के 82 अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन किया है। इन्हें अंचलाधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी सह कानूनगो एवं चकबंदी पदाधिकारी के पदों पर तैनात किया गया है।

निशांत कुमार को सरायरंजन, अरविंद कुमार चौधरी को हरसिद्धि, राकेश कुमार सिंह को बिहटा, अनुज कुमार को परसा, अलका कुमारी को नौतन, संजय कुमार प्रसाद को अकबरपुर, अजय कुमार को अररिया सदर, विद्यानंद झा को पुरैनी, राजेंद्र कुमार राजीव को शेखुपरा, संतोष कुमार सिंह को विस्फी, जयंत कुमार गौतम को दरियापुर, महेश कुमार को बोधगया में पोस्टिंग मिली है।

इसके अलावा सौरभ कुमार को वैन, निभा कुमारी को रोह, ओम प्रकाश भगत को टनकुप्पा एवं अर्चिता भारती को ढाका का अंचलाधिकारी बनाया गया है।

परमजीत सिरमौर को तेतरिया, राजनारायण राजा को हथुआ, गौरव प्रकाश को इस्माइलपुर, पिंकी राय को साहेबगंज, रूपम कुमारी शर्मा को थावे, अलका कुमारी को विक्रमगंज, दीपक कुमार को राघोपुर, कनकलता को भगवानपुर, पंकज कुमार सिंह को तरैया का अंचलाधिकारी बनाया गया है।

चिकित्सकीय आधार पर 52 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण

बिहार पुलिस मुख्यालय ने चिकित्सकीय आधार पर 52 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के स्थानांतरण की मंजूरी दी है। वहीं इससे संबंधित 124 आवेदन अस्वीकृत भी किए गए हैं। आवेदन के आधार पर इनको मुख्यालय स्थित विभिन्न पुलिस इकाइयों में तैनाती दी गई है।

पुलिस मुख्यालय के डीआइजी (कार्मिक) द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि बिहार पुलिस के अधीन कार्यरत पदाधिकारी व कर्मियों के चिकित्सकीय आधार पर स्थानांतरण को लेकर आवेदन व अनुशंसाएं मिली थी।

इस पर विचार को लेकर समिति का गठन किया गया। साथ ही चिकित्सकीय कागजातों की स्क्रीनिंग को लेकर मेडिकल टीम का गठन किया गया।

गठित मेडिकल टीम से अनुशंसा ली गयी कि किन-किन मामलों में मेडिकल प्वाइंट आफ व्यू से स्थानांतरण का कोई आधार नहीं बनता है। इसके साथ ही वैसी बीमारी, जिसका उपचार संबंधित जिला या क्षेत्र में ही संभव है, पर भी अनुशंसा मांगी गई।

सीबीआइ पटना की डीएसपी रूबी को मिला केंद्रीय गृह मंत्री पदक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) द्वारा विकसित भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर सीबीआइ के 35 अधिकारियों को पुलिस पदक भी प्रदान किया।

अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है।

अमित शाह ने आज जिन पदाधिकारियों को सम्मानित किया, उनमें सीबीआइ के पटना कार्यालय में तैनात डीएसपी रूबी चौधरी भी शामिल हैं। इन्हें अमित शाह के हाथों उत्कृष्ट सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें

Bihar News: बेउर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर EOU की ताबड़तोड़ छापामारी, इस मामले में हुआ एक्शन

Ara News: आरा में 32 लोगों को क्यों गिरफ्तार किया गया? बड़ी वजह आई सामने; एसपी ने लिया एक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।