Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वो कितनी भी कोशिश कर लें...', कुशवाहा ने Tejashwi Yadav को दिखाई जनता की सच्चाई; क्रेडिट पर छिड़ी सियासी जंग

    Updated: Thu, 15 Feb 2024 07:17 PM (IST)

    Bihar Politics जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति में 87 हजार नियुक्ति होगी। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ...और पढ़ें

    कुशवाहा ने Tejashwi Yadav को दिखाई जनता की सच्चाई। (फाइल फोटो)
    कुशवाहा ने Tejashwi Yadav को दिखाई जनता की सच्चाई। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. तीसरे चरण में 87 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति: जदयू
    2. बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार : राजीव रंजन।

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि नौकरी देने के मामले में बिहार पूरे देश में अव्वल है। तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति में 87 हजार नियुक्ति होगी।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नवंबर 2023 से जनवरी 2024 तक शिक्षक भर्ती के दो चरणों में करीब सवा दो लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया था। अब तीसरे चरण की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार की सरकार ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

    तेजस्वी यादव द्वारा नौकरी का श्रेय लेने के दावे पर कुशवाहा ने कहा कि राजद के लोग श्रेय लेने की कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन बिहार की जनता इस सच्चाई को जानती है। राजद के नेता सिर्फ इंटरनेट मीडिया व पोस्टर-बैनर के प्रचार पर यकीन रखते हैं।

    कुशवाहा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार अपनी चिंता किए बगैर दिन-रात जनता की सेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने नौकरी दिए जाने का जो लक्ष्य तय किया था उस ओर तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। नौकरी देने के मामले में बिहार अन्य विकसित राज्यों की तुलना में काफी आगे है।

    बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार : राजीव रंजन

    जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने गुरुवार को कहा कि बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार छायी हुई है। मुख्यमंत्री के सात निश्चय से बिहार में सरकारी नौकरियों की भरमार हो गयी है। दस लाख नौकरी व दस लाख रोजगार के निश्चय के तहत तेजी से काम चल रहा है। इसके तहत जहां सरकारी विभागों में लगातार नियुक्तियां निकाली जा रही हैं वहीं अन्य योजनाओं के जरिए रोजगारों का सृजन भी हो रहा है।

    खबरें और भी

    राजीव रंजन ने कहा कि बीते कुछ वर्षों से शिक्षा, पुलिस, प्रशासन व अन्य विभागों में तकरीबन पांच लाख नियुक्तियां हो चुकी हैं। आने वाले एक वर्ष में तीन लाख अन्य नियुक्तियों का लक्ष्य रखा गया है। इस तीन लाख नियुक्तियों में 2.64 लाख से अधिक नियुक्तियों पर काम शुरू हो गया है। इनमें से 2.46 लाख पदों पर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती की जाएगी।

    यह भी पढ़े: लव, लिव इन और धोखा: शादी में दोस्ती, फिर प्यार का इकरार... दो साल तक बनाता रहा यौन संबंध; वादा निभाने की बारी आई तो...

    Bihar Crime News: भागलपुर में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, जब थाने पहुंची महिला तो...