Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना के VVIP इलाके में सनसनी: विधानसभा और मंत्रियों के बंगले के पास मिली लाश, FSL कर रही जांच

    By Agency Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:46 PM (IST)

    पटना के हार्डिंग रोड स्थित पुल संख्या 15 के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है, जिससे वीआईपी इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और श ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पटना के हार्डिंग रोड पर मिला अज्ञात शव।

    2. मृतक की उम्र 20-25 वर्ष के बीच अनुमानित।

    3. पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।

    एजेंसी, पटना। बिहार की राजधानी पटना (Patna News) के एक बेहद सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पुल के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

    घटना हार्डिंग रोड पर मौजूद पुल संख्या-15 के पास की है। यह क्षेत्र काफी संवेदनशील और महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां राज्य के कई मंत्रियों और विधायकों के सरकारी बंगले स्थित हैं।

    एक और अहम बात यह है कि जहां से डेड बॉडी मिली है वह जगह मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह के आवास से 400 मीटर की दूरी पर है। वहीं, विधानसभा से यहां की दूरी 200 मीटर है।

    फिलहाल, पटना पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है, लेकिन अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

    क्या बोली पुलिस?

    इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सचिवालय की एसडीपीओ-1 अनु कुमारी ने बताया कि मृतक की सही उम्र की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह 20 से 25 वर्ष के बीच का है। पुलिस लगातार मृतक की शिनाख्त करने और उसकी पृष्ठभूमि के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    एफएसएल ने शुरू की जांच

    घटना की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के असल कारणों का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।