Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    VIDEO : 'ये अननेचुरल था...', केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, बिहार में उलटफेर पर बोलते हुए I.N.D.I.A पर कर दी टिप्पणी

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 03:17 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में चल रहे सियासी उलटफेर की कोशिशों के बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया के सामने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

    Bihar Politics : 'बिहार में टूट गया I.N.D.I.A...', JDU के नेता ने कर दिया साफ, नीतीश कुमार बनाएंगे नई सरकार!
    Bihar Politics : 'बिहार में टूट गया I.N.D.I.A...', JDU के नेता ने कर दिया साफ, नीतीश कुमार बनाएंगे नई सरकार!

    HighLights

    1. बिहार की सियासत में आ रहे बदलाव पर दी प्रतिक्रिया
    2. प्रह्लाद जोशी की आईएनडीआईए पर टिप्पणी से चढ़ेगा सियासी पारा

    एएनआई, पटना। Bihar Politics : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को बेंगलुरु में बिहार की राजनीति में हो रही उथल-पुथल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए से नीतीश कुमार दुखी हैं। यह गठबंधन अननेचुरल था और जन्म से पहले ही इसकी मृत्यु हो गई है।

    उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इतनी तो मुझे जानकारी है कि वहां विचारों में गंभीर मतभेद हैं। यह दोनों दलों के बीच की बात है, मुझे इस पर ज्यादा बोलना नहीं है। लेकिन राजद और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों की पार्टी हैं। ये परिवारवाद की पार्टी हैं।

    राजद-कांग्रेस परमभ्रष्ट और परिवारवाद की पार्टी : जोशी

    ये सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के लिए लड़ने वाली पार्टियां हैं। जनता के दुख, उनकी कठिनाई या समस्या से इनका कोई लेना-देना नहीं है। ये परमभ्रष्ट और परिवारवाद की पार्टी हैं।

    देश के इतिहास में अगर आप थोड़े पन्ने पीछे पलटकर देखें तो पता चलेगा। ऐसे में नीतीश कुमार को यदि नहीं जम रहा है तो जहां तक मुझे पता चला है, वो ठीक है। झगड़ा तो बहुत गंभीर है।

    बोलने का अधिकार मेरे पास नहीं : प्रह्लाद

    देखेंगे आगे के बारे में, एक तो मुझे जानकारी नहीं है। दूसरी बात, यदि जानकारी है भी तो भी मुझे बोलने का अधिकार मेरे पास नहीं है।

    इसलिए ज्यादा नहीं बोलूंगा। लेकिन स्वयं नीतीश कुमार दुखी हैं। ये तो हमने पहले भी कहा था कि ये फोटोशूट है और कुछ ज्यादा नहीं है। क्योंकि कुछ नेगेटिव अप्रोच के साथ गठबंधन बनाने का प्रयास हुआ था।

    ममता बनर्जी पर साधा निशाना

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सवाल पर केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि ये तो पूरा जन्म लेने से पहले ही इसकी मृत्यु हो गई है।

    जन्म कब होता, जब सीट शेयरिंग के बारे में घोषणा होती... तब अंग्रेजी में कहते स्टिल बॉर्न...। ये तो जन्म लेने से पहले ही इसकी मृत्यु हो गई है। कारण इतना है कि ये अननेचुरल था।

    यह भी पढ़ें

    Nitish Kumar ने कब-कब मारी पलटी? 2005 से चल रहा ये 'खेल'... अब फिर लालू को मिलेगा 'धोखा'

    खबरें और भी

    Nitish Kumar : नीतीश कुमार पर भड़के RJD के वरिष्ठ नेता, पापियों की सूची में पहला स्थान बताकर बोला हमला