Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: '...बड़ी हिस्सेदारी चाहते हैं', सीट शेयरिंग पर कुशवाहा का बड़ा बयान; नीतीश के लिए कह दी ये बात

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 02:18 PM (IST)

    Bihar Politics News बिहार एनडीए की सीट शेयरिंग को लेकर अब उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का कहन ...और पढ़ें

    '...बड़ी हिस्सेदारी चाहते हैं', सीट शेयरिंग पर कुशवाहा का बड़ा बयान; नीतीश के लिए कह दी ये बात
    '...बड़ी हिस्सेदारी चाहते हैं', सीट शेयरिंग पर कुशवाहा का बड़ा बयान; नीतीश के लिए कह दी ये बात

    डिजिटल डेस्क, पटना। Upendra Kushwaha On NDA Seat Sharing लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिहार में सियासी पारा हाई है। एनडीए ने अपनी सीटों का एलान भी कर दिया है। सीटों के एलान के बाद खबरें थी कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से नाराज हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने खुले तौर से कहा कि वे बिल्कुल संतुष्ट हैं और एनडीए के साथ हैं। बुधवार को भी उन्होंने सीट शेयरिंग और नीतीश कुमार को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया।

    बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एनडीए ने बिहार में सिर्फ एक लोकसभा सीट दी है। काराकाट सीट से उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसी को लेकर कहा जा रहा था कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से नाराज हैं। वहीं, आज उन्होंने फिर दोहराया कि वे किसी भी बात को लेकर नाखुश नहीं थे।

    क्या नाखुश हैं उपेंद्र कुशवाहा?

    उन्होंने कहा, "मैं किसी भी बात से नाखुश नहीं था, जिस दिन एनडीए की सीटों की घोषणा की गई, मैं दिल्ली में नहीं था। मुझे वापस आते समय देर हो गई, इसलिए उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका।" कुशवाहा ने आगे कहा कि जो चीजें दिखाई गईं वो सच नहीं हैं। गठबंधन में हर साथी बड़ी हिस्सेदारी चाहता है और इस संबंध में हमने चर्चा भी की है।

    'हमें बिहार की जनता पर विश्वास है...'

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि अब सीटों को लेकर अंतिम फैसला हो चुका है और हम जनता के बीच जा रहे हैं। हम सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार की जनता पर विश्वास है।

    खबरें और भी

    'नीतीश जी लौट आइए...'

    नीतीश कुमार को लेकर भी उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी मंशा साफ की। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार के साथ उनको कोई शिकवा-शिकायत नहीं थी। जब वे गलत जगह चले गए थे तब हम कह रहे थे कि नीतीश दी लौट आइए... क्योंकि इंडी गठबंधन को भी पता है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम मोदी जी के पक्ष में ही होंगे"।

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav के करीबी को Nitish Kumar ने दिया जोर का झटका! संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष पद से कर दी छुट्टी

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'हम जहां चाहेंगे वहां पर...', सीटों के बंटवारे के बाद मांझी का बड़ा बयान; सियासी हलचल तेज