पिता ने बताई वैभव सूर्यवंशी को वीडियो दिखाने की कहानी; 1-2 रन लेने की सलाह पर 14 साल के लड़के ने दिया ये जवाब
Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप में बेटे के प्रदर्शन पर बात की। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल क ...और पढ़ें

वैभव की पारी से अंडर-19 विश्वकप जीतने के उपलक्ष्य में डाकबंगला चौराहे पर जश्न मनाते खेल प्रेमी। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल मैच के बाद बेटा काफी दुखी था।
उसका कहना था कि अबतक जितने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले खेले हैं, उसमें शतक लगाया, पर इस प्रतियोगिता में बड़ी पारी नहीं आई है।
लगातार चौके-छक्के मारने पर पिता ने कहा था कि एक या दो रन बनाने पर भी विश्वास करो, पर उसने कहा कि जब चौके-छक्के से रन बना रहा हूं, तो सिंगल या डबल लेकर क्यों समय बर्बाद करूं।
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: 14 साल की उम्र, 175 रन की कहानी; वैभव ने भारत को बनाया चैंपियन, CM नीतीश ने बताया भविष्य
लाइव कभी नहीं देखे लारा के मैच
पिता ने कहा कि वैभव भले वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को अपना आदर्श मानता हो, पर उसने कभी उनके लाइव मैच नहीं देखे।
मैंने बचपन में लारा की पारी के वीडियो उसे दिखाए। वैभव बल्लेबाजी में ही नहीं, स्वभाव से भी आक्रामक है। उसने फाइनल में जीता प्लेयर आफ द मैच खिताब टीम के सपोर्टिंग स्टाफ को समर्पित किया।
इनमें वीवीएस लक्ष्मण, ऋषिकेश कानिटकर और सुनील जोशी जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं। संजीव ने कहा कि हाल के दिनों में इस क्रिकेटरों की मदद से वैभव के खेल में और निखार आया है।
बता दें कि शुक्रवार को वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ शतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने अंडर 19 विश्वकप में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी।
मैच में वैभव ने महज 80 गेंदों पर 175 बनाए। इनमें 150 रन केवल चौके-छक्के से आए। इनमें 15 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे।
वैभव की उपलब्धि पर एक नजर में
- 12 साल और 284 दिन की उम्र में रणजी ट्राफी में
- विजय हजारे ट्राफी में 84 गेंद खेल बनाए 190
- आइपीएल 2025 में 38 गेंद में खेली 101 रन की पारी
- अंडर-19 एशिया कप 95 गेंदों में बनाए 171 रन
- यूथ टेस्ट में 62 बाल में 104 रन
- सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में 61 गेंद में 108
- राइजिंग स्टार्स एशिया कप 42 गेंद में 144
- अंडर 19 विश्वकप में 175 रन