U19 World Cup Final में वैभव सूर्यवंशी की दहाड़, 80 गेंद में 175 रन ठोकते ही मिल गया फ्यूचर का हिंट!
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल (U19 CWC Final) में वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी पर खुशी जताई। वैभव ...और पढ़ें

शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी। (फोटो- बीसीसीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की पारी से काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव की ऐतिहासिक पारी भारतीय क्रिकेट और बिहार के लिए बहुत गर्व का पल है।
BCA अध्यक्ष ने वैभव के शांत स्वभाव, निडरता और क्रिकेट के बड़े मंच पर प्रदर्शन करने की क्षमता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन खिलाड़ी की मानसिक मजबूती और क्रिकेटिंग समझ को दर्शाता है।
फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 55 गेंदों में शतक पूरा किया, जो अंडर-19 विश्व कप फाइनल में सबसे कम उम्र में इतिहास का सबसे तेज शतक रहा। इस पारी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
बीसीए अध्यक्ष ने कहा कि वैभव का यह प्रदर्शन देशभर के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वैभव को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन ने आगे कहा कि आईपीएल, अंडर-19 क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट, हर स्तर पर वैभव ने यह साबित किया है कि वह बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका स्वभाव, आत्मविश्वास और दबाव में संतुलित खेल उनकी प्रतिभा को दर्शाता है।
खबरें और भी
फाइनल मुकाबले में वैभव ने 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.75 रहा। उनकी पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। वैभव ने एक अंडर-19 विश्व कप पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया, जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का पूर्व रिकॉर्ड तोड़ा।
बीसीए का मानना है कि वैभव का यह प्रदर्शन बिहार क्रिकेट के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।