IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी ने विश्व कप के फाइनल में मचाई तबाही, 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर रिकॉर्ड बुक को हिलाया
अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार को भारत के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला। इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ...और पढ़ें
-1770371649013_m.webp)
वैभव ने जड़ा शतक
HighLights
दोहरे शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
भारत की टक्कर इंग्लैंड से हो रही
दोनों टीम अब तक अविजित रही हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार को भारत के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला। इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक और 55 गेंदों पर शतक जड़ दिया।
दोहरे शतक की ओर काफी तेजी से बढ़ रहे वैभव की पारी पर 175 के स्कोर पर ब्रेक लगा। उन्होंने 80 गेंदों पर यह पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और इतने ही छक्के लगाए। इसके साथ ही वैभव ने 1-2 नहीं कई रिकॉर्ड पर कब्जा जमाया। वह अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर बने।
अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे अधिक छक्के
- 15: वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
- 12: माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नामीबियाई, पेनांग, 2008
- 11: क्रेग सिमंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम केन्याई, डुनेडिन, 2002
सूर्यवंशी ने अब यूथ वनडे पारी में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने दिसंबर में आईसीसीए दुबई में यूएई अंडर-19 के खिलाफ अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह अंडर-19 विश्व के फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। साथ ही 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बैटर भी बने हैं।
Towering SIXES! 💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 6, 2026
2nd Most 100s for IND in YODIs! 💯
Jaw-dropping strokeplay! 🤩
Vaibhav Sooryavanshi has completed his century & what an occasion to bring it up! 🇮🇳🫰🏻🙌🏻
ICC Men's #U19WorldCup | FINAL | #INDvENG | LIVE NOW 👉 https://t.co/ZFk8pN9tv3 pic.twitter.com/7eRy33zUXr
U19 विश्व कप फाइनल में शतक
- 175 - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
- 111* - उन्मुक्त चंद (भारत) बनाम ऑस्ट्रेलिया, टाउन्सविले, 2012
- 108 - ब्रेट विलियम्स (ऑस्ट्रेलिया) बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 1988
- 107 - स्टीफन पीटर्स (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, जोहान्सबर्ग, 1998
- 101* - मनजोत कालरा (भारत) बनाम ऑस्ट्रेलिया, माउंट माउंगानुई, 2018
- 100* - जेराड बर्क (ऑस्ट्रेलिया) बनाम साउथ अफ्रीका, लिंकन, 2002
अंडर-19 विश्व कप में सबसे तेज शतक (गेंद)
- 51 - विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) बनाम जापान, विंडहोक, 2026
- 55 - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
- 63 - कासिम अकरम (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, नॉर्थ साउंड, 2022
- 65 - बेन मेस (इंग्लैंड) बनाम स्कॉटलैंड, हरारे, 2026
- 69 - राज बावा (भारत) बनाम युगांडा, तारौबा, 2022
अंडर-19 विश्व कप में सबसे अधिक छक्के
- 29 - वैभव सूर्यवंशी (2026)
- 18 - डेवाल्ड ब्रेविस (2022)
- 18 - फिन एलन (2016 और 2018)
- 15 - जैक बर्नहैम (2016)
- 14 - माइकल हिल (2008)
- 14 - निकोलस पूरन (2014)
यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय
- वैभव सूर्यवंशी: 1412 रन
- विजय जोल: 1404 रन
- यशस्वी जायसवाल: 1386 रन
- तन्मय श्रीवास्तव: 1316 रन
- शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद: 1149 रन
- सरफराज खान: 1080 रन
- विराट कोहली: 978 रन
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में ठोक डाले 175 रन, 218.75 की स्ट्राइक के साथ तोड़ा सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड