Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दोषी कोई भी हो; बख्शा नहीं जाएगा...', भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार सरकार का एलान

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 06:48 PM (IST)

    उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिलौटी कांड की न्यायिक जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की जीत का ...और पढ़ें

    उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी

    उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी

    HighLights

    1. बिलौटी कांड की न्यायिक जांच जारी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    2. बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की जीत का दावा, 10 जुलाई को बैठक।

    3. शहीद पीर अली को श्रद्धांजलि, 1857 के बलिदान को किया याद।

    राज्य ब्यूरो, पटना। उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि बिलौटी कांड की न्यायिक जांच जारी है और जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से की बातचीत

    जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में विजय चौधरी ने कहा कि सरकार पूरे मामले पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है।

    उन्होंने दोहराया कि न्यायिक जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    बांकीपुर उपचुनाव पर NDA की जीत का दावा

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष चाहे किसी भी उम्मीदवार को मैदान में उतारे, जीत एनडीए की ही होगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है।

    10 जुलाई को होगी एनडीए की अहम बैठक

    विजय चौधरी ने बताया कि 10 जुलाई को एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें गठबंधन के सभी दलों के जिला अध्यक्षों के साथ बिहार सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। बैठक में सरकार के कामकाज पर संगठन के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा।

    शहीद पीर अली को दी श्रद्धांजलि

    उप मुख्यमंत्री ने शहीद पीर अली के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में पीर अली का सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

    खबरें और भी

    'देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण थे पीर अली'

    विजय चौधरी ने कहा कि अंग्रेजों द्वारा फांसी की सजा दिए जाने के बावजूद पीर अली ने अपने साथियों की जानकारी उजागर नहीं की। उनका त्याग और साहस आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

    यह भी पढ़ें- एक एनकाउंटर... तीन दलित नेता... अलग-अलग स्टैंड! आखिर बिहार में चल क्या रहा है?