यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'लालू को रोहिणी की चिंता, मगर ऐश्वर्या...'; RJD सुप्रीमो पर ये क्या बोल गए विजय सिन्हा
Bihar Politics News डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि लालू सारण की बेटी ऐश्वर्या के साथ कब न्याय करेंगे। उन्हें अपनी पुत्री रोहिणी की चिंता है लेकिन ऐ ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। Vijay Sinha On Lalu Yadav उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ठहरी हुई विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन सही अर्थों में भ्रष्टाचार का भाईचारा वाला गठबंधन है।
भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेस-वार्ता में उन्होंने कहा कि रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाईचारा का दृश्य दिखा। प्रधानमंत्री कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ, मगर इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारी को लाओ। जिसने देश को लूटा है, उसे धन लौटाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है।
'लालू ऐश्वर्या के साथ कब न्याय करेंगे...'
सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद मुख्यमंत्री रहते हुए घोटाले में दोषी सिद्ध होने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं। वे आज भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने की बात कर रहे। लालू सारण की बेटी ऐश्वर्या के साथ कब न्याय करेंगे। उन्हें अपनी पुत्री रोहिणी की चिंता है, लेकिन ऐश्वर्या की नहीं।
'सारण की जतना बदला लेगी'
उन्होंने कहा कि सारण की जनता चुनाव में इसका बदला लेगी। उल्लेखनीय है कि रोहिणी के सारण संसदीय क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। ऐश्वर्या लालू के बड़े पुत्र तेजप्रताप की पत्नी हैं और उन दोनों के बीच तलाक का विवाद है।