विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिहारी बनाम गुजराती अस्मिता को इन्होंने जो हवा दी है...', विजय सिन्हा ने लालू-तेजस्वी को दी सख्त चेतावनी

Published: Sun, 26 May 2024 08:43 PM (IST)

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बिहार बनाम गुजरात की राजनीति करने पर लालू और तेजस्वी को चेतावनी दी है। ...और पढ़ें

बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं शहजादे: तेजस्वी।
बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं शहजादे: तेजस्वी।

HighLights

  1. वोट की ओट में घातक एजेंडा चलाने उतरा लालू परिवार : विजय सिन्हा
  2. कहा- बिहार बनाम गुजरात की राजनीति से उठ सकती है क्षेत्रवाद की लपट

राज्य ब्यूरो, पटना। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि चुनाव की राजनीति से इतर अब बिहार के लोगों को लालू यादव और उनके शहजादे के बारे में विचार करना होगा। ये लोग वोट की ओट लेकर अपने काले कारनामों को छिपाने के चक्कर में अब घातक एजेंडा चलाने में जुट गए हैं। बिहारी बनाम गुजराती अस्मिता को इन्होंने जो हवा दी है, उससे देश में क्षेत्रवाद के आग की लपट उठ सकती है।

विजय सिन्हा ने कहा कि लोगों को आज भी याद है कि इनके 'माई- बाप' के जंगलराज के कारण पलायन के लिए विवश हुए प्रवासी बिहारियों को अपमान और कटुता का कैसा दंश झेलना पड़ता था। ये लोग एक बार फिर बिहारी समुदाय को क्षेत्रीय विद्वेष के उसी बुरे दौर में फिर से ले जाना चाहते हैं।

बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं शहजादे: तेजस्वी

सिन्हा ने कहा कि राजद का यह अपरिपक्व शहजादा मतिभ्रम में पड़कर इस प्रयास में जुट गया है कि एकबार फिर बिहार को 'तेल पिलावन लाठी भजावन' वाले लालटेन युग में ले जाकर राज्य को अपना जागीर बनाया जाए। लेकिन बिहार के लोग और खासकर हमारी युवा पीढ़ी अब उस अंधकार युग से काफी आगे निकल चुकी है।

सिन्हा ने कहा कि अब हर बिहारी चाहे वह देश के किसी भी हिस्से रह रहा हो आज विकसित भारत में कदम से कदम मिलाकर चलने वाला विकसित बिहार बनाने का संकल्प ले चुका है।

मंगल पांडेय ने बताया- कांग्रेस 40 साल में बहुमत क्यों नहीं पा सकी

बिहार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि लगभग 40 साल हो गए कांग्रेस को लोकसभा में अपने बल पर पूर्ण बहुमत नसीब नहीं हुई। वो दौर 1984 का था, जब कांग्रेस को अकेले स्पष्ट बहुमत हासिल हुई थी। वो भी तब जब उनके पक्ष में एक लहर थी। मगर वो लहर ज्यादा दिन टिक नहीं पाई।

मंगल पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार ने 1989 में बोफोर्स सरीखे एक बड़े भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सत्ता गंवा दी। उस दौर के बाद आज तक वो अपने दम पर बहुमत के 272 का जादुई आंकड़ा नहीं छू पाए। साल दर साल कांग्रेस व उनका गठबंधन कमजोर होता चला गया। अब तो उनकी पार्टी अनेकों भ्रष्टाचार के आरोप में घिर चुकी है।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने जनता का विश्वास खो दिया। 2004 एवं 2009 में भी कांग्रेस की जीत नहीं हुई थी, बल्कि उनके गठबंधन की जीत हुई थी। वहीं, दूसरी ओर पीएम मोदी की करिश्माई व्यक्तित्व एवं गांरटी ने उनके नेतृत्व पर भरोसा किया।

मंगल पांडेय ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 एवं 2019 में भाजपा को अकेले स्पष्ट बहुमत मिला। अबकी बार भाजपा अकेले 370 एवं एनडीए 400 पार का आंकड़ा छूने वाली है।

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar: 'नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें', प्रधानमंत्री के बारे में ये क्या बोल गए नीतीश कुमार

'कॉलेजियम प्रणाली को खत्म खरेगा NDA', गृहमंत्री शाह की मौजूदगी में उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।