Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तमिलनाडु में Vijay की ब्लॉकबस्टर एंट्री, सियासी पिच पर गूंजा Dhoni का नाम; PK का पुराना वीडियो वायरल

    Updated: Mon, 04 May 2026 03:32 PM (IST)

    तमिलनाडु चुनाव रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 100 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच, प्रशांत किशोर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. एक्टर विजय की टीवीके तमिलनाडु चुनाव में आगे।

    2. प्रशांत किशोर का धोनी से जुड़ा पुराना वीडियो वायरल।

    3. विजय को जिताकर धोनी से मशहूर होने की बात।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में चुनावों का रुझान सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझान में एक्टर विजय थलापति की पार्टी टीवीके बंपर जीत की ओर बढ़ रही है।

    ताजा आंकड़ों के अनुसार विजय की टीवीके 234 में से 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    धोनी से ज्‍यादा पॉपुलर हो जाऊंगा

    तमिलनाडु में थलापति विजय के एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा था कि यहां एमएस धोनी को जानने वाले काफी हैं।

    वह अकेले बिहारी हैं, जिनकी पॉपुलरिटी तमिलनाडु में मुझसे ज्‍यादा है। उन्होंने कहा कि लेकिन याद रखिएगा, जब मैं आपको (टीवीके) जीतने में मदद करूंगा, तो तमिलनाडु में धोनी से ज्‍यादा पॉपुलर हो जाऊंगा।

    आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद प्रशांत किशोर का पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, बता दें कि पीके और IPAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) से अलग हो चुके हैं।

    बिहार चुनाव में मिली हार

    प्रशांत किशोर ने पिछले साल बिहार चुनाव में हार का सामना करने के बाद कहा था कि वह अब किसी भी पार्टी को एडवाइज नहीं करेंगे।

    बिहार विधानसभा चुनाव में भी प्रशांत किशोर की पार्टी ने जोर आजमाइश की थी। लेकिन उनकी पार्टी को इस चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु में विजय की TVK ने किया बड़ा उलटफेर, CM स्टालिन समेत DMK के 15 मंत्री पीछे