Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी, राज्य में अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड; जानें कहां कैसा रहेगा मौसम का हाल

    By prabhat ranjanEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 07:53 AM (IST)

    पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध की स्थिति व तलहटी वाले क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे का ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. पटना में न्यूनतम 20 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान
    2. मुजफ्फरपुर में न्यूनतम 21 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी सहित प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है। पटना सहित 24 शहरों के अधिकतम तापमान व 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.2 कैमूर, गोपालगंज में दर्ज किया गया। 35.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। कटिहार, पूर्णिया, कैमूर, औरंगाबाद, दरभंगा के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। पछुआ के प्रभाव से तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है।

    दिन में तीखी धूप का प्रभाव

    सुबह-शाम हल्की ठंड का असर होने के साथ दिन में तीखी धूप का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हफ्ते भर बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। वहीं, प्रदेश भर में सुबह के समय धुंध की स्थिति बनी रहेगी।

    हिमालय के तलहटी वाले क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरा का प्रभाव बना रहेगा। हफ्ते भर बाद धीरे-धीरे धुंध की सघनता बढ़ेगी। शाम व सुबह में ठंड में क्रमिक वृद्धि की संभावना है।

    बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में धुंध की स्थिति बनी रही, जबकि सुबह-शाम हिमालय के तलहटी वाले क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव बना रहा।

    बीते आठ दिनों में पटना का तापमान

    तिथि अधिकतम न्यूनतम

    31 अक्टूबर 33.5 19.6

    30 अक्टूबर 32.9 18.8

    29 अक्टूबर 32.7 19.0

    28 अक्टूबर 33.2 20.0

    27 अक्टूबर 32.4 20.2

    26 अक्टूबर 32.1 19.3

    25 अक्टूबर 32.7 21.4

    24 अक्टूबर 33.3 21.3 (तापमान डिग्री सेल्सियस में )

    प्रमुख शहरों का तापमान

    पटना - 33.5

    गया 30.8

    भागलपुर 31.4

    मुजफ्फरपुर 30.2 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस से)

    यह भी पढ़ें- पटना सहित 16 जिलों का गिरा तापमान, आज उत्तर व दक्षिण बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार

    यह भी पढ़ें- आज से मौसम का बदलेगा रुख, तीन दिनों तक बारिश की संभावना; इन इलाकों में बरसेगा पानी

    खबरें और भी