Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Bihar: आज 19 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान, इस महीने उमस भरी गर्मी से हाल रहेगा बेहाल

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 08:32 AM (IST)

    आज बिहार के कुछ इलाकों में वज्रपात व हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आज राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. इस महीने बनी रहेगी बादल की आवाजाही
    2. वर्षा में कमी आने से बढ़ेगा राज्य में तापमान

    पटना, जागरण संवाददाता: मॉनसून की सक्रियता कमजोर होने से झमाझम वर्षा में कमी आई है। आज बिहार के उत्तरी भागों के 19 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा के आसार हैं। राजधानी व अन्य इलाकों का मौसम शुष्क बना रहेगा। पटना में अधिकतम 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

    मुजफ्फरपुर और भागलपुर का तापमान

    वहीं, मुजफ्फरपुर में अधिकतम 34 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमन रह सकता है। अगर भागलपुर की बात करें तो आज यहां न्यूनतम 29 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

    सितंबर में सामान्य वर्षा की संभावना

    सितंबर में मॉनसून के रूठे रहने के कारण सामान्य वर्षा की संभावना है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी पर झमाझम वर्षा की प्रबल संभावना नहीं है। वर्षा में कमी आने से इसका प्रभाव तापमान पर भी पड़ेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने से उमस व गर्मी की स्थिति रहेगी।

    कुछ जगहों पर छाए रहेंगे बादल

    राज्य में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ हिमालय की तलहटी से गुजर रही है, जिसके प्रभाव से शनिवार को उत्तरी भागों के 19 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

    आज कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बीते 24 घंटों के दौरान प​श्चिम चंपारण के त्रिवेणी में 29.3 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 9.8 मिमी एवं पटना के पालीगंज में 2.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के शेष भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। 31 अगस्त तक राज्यभर में वर्षा की कमी 27 फीसद दर्ज की गई।

    खबरें और भी