Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanjay Jha: आखिर संजय झा को ही क्यों मिली JDU की कमान? नीतीश कुमार ने रच दिया चक्रव्यूह; समझें अंदर की बात

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 04:29 PM (IST)

    Bihar Politics जेडीयू नेता और राज्यसभा सांसद संजय झा को शनिवार को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि बिहार के मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

    संजय झा पर नीतीश कुमार ने जताया भरोसा (जागरण)
    संजय झा पर नीतीश कुमार ने जताया भरोसा (जागरण)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार ने काफी सोच समझकर संजय झा को जेडीयू की कमान सौंपी है।
    2. संजय झा को नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में से एक माना जाता है।
    3. संजय झा अक्सर कई बीजेपी नेताओं के संपर्क में रहते हैं।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News: बिहार की सियासत एक बार फिर से नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू चर्चा में आ गई है। दिल्ली में चल रही जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया। इस फैसले के तहत संजय झा को जेडीयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

    संजय झा (Sanjay Jha) को जिम्मेदारी मिलने के बाद अब सियासी जगत में चर्चा है कि आखिर संजय झा को ही क्यों मिली यह जिम्मेदारी? तो आइए आपको समझाते हैं कि आखिर इस फैसले के पीछे की वजह क्या है? नीतीश कुमार ने कैसे चक्रव्यूह रच दिया है।

    बीजेपी के करीबी माने जाते हैं संजय झा

    संजय झा (Sanjay Jha) को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें भाजपा नेतृत्व के साथ अच्छे समीकरण के लिए जाना जाता है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि संजय झा भाजपा से अच्छी डील हासिल करने और दोनों पार्टियों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए उपयुक्त हैं। संजय झा कई भाजपा नेता के करीबी माने जाते हैं। कहा यह भी जाता है कि वह नीतीश कुमार के हर निर्णय में अपनी राय रखते हैं।

    जेडीयू के NDA खेमे में वापसी में भी संजय झा की अहम भूमिका मानी जाती है

    माना यह भी जाता है कि संजय झा ने इस साल जनवरी में जेडीयू को एनडीए में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, इस तरह की आधिकारिक तौर पर कोई बात सामने नहीं आई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Saayan Kunal: शांभवी चौधरी के पति सायन कुणाल कौन सा काम करते हैं? पढ़िए उनकी क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक

    Jitan Ram Manjhi: मंत्रालय में जीतन राम मांझी कैसे करेंगे काम? भावुक होकर बताया प्लान B; यहां होगा ज्यादा फोकस