Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार में 18 पिंक बसों को हरी झंडी, शक्ति पोर्टल हुआ लॉन्च

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 07:14 PM (IST)

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना में 'सशक्त महिला, समृद्ध बिहार' कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें समाज कल्याण मंत्री ने 18 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाई, जि ...और पढ़ें

    कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री मदन सहनी। (जागरण)

    कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री मदन सहनी। (जागरण)

    HighLights

    1. 18 पिंक बसों को हरी झंडी, महिला हेल्पलाइन जानकारी प्रदर्शित।

    2. 'बिहार शक्ति पोर्टल' का शुभारंभ, महिलाओं की कहानियों को मंच।

    3. 11 नए वन स्टॉप सेंटर खुले, कुल संख्या 39 हुई।

    जागरण संवाददाता, पटना। महिला दिवस पर समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से ज्ञान भवन में सशक्त महिला, समृद्ध बिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने पटना, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुजफ्फरपुर में संचालित 18 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इन बसों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित 181 महिला हेल्पलाइन से संबंधित जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अध्यक्षता समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने की।

    शक्ति पोर्टल का शुभारंभ

    इस मौके पर महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बिहार शक्ति पोर्टल का शुभारंभ किया गया। पोर्टल पर महिलाओं के अधिकारों, सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

    कार्यक्रम के दौरान 11 अतिरिक्त वन स्टाप सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन भी किया गया। ये केंद्र मुजफ्फरपुर, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, कटिहार, रोहतास, मधुबनी, कैमूर, औरंगाबाद और जमुई जिलों में स्थापित किए गए हैं।

    इसके साथ ही राज्य में संचालित वन स्टाप सेंटरों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। महिलाओं और किशोरियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया। साथ ही बाल विवाह उन्मूलन के लिए तैयार प्रारूप दिशा-निर्देश का विमोचन किया गया।

    महिलाओं को मिला बिहार अपराजिता सम्मान

    बिहार अपराजिता सम्मान के तहत पूजा, रितिका, कोमल, रोशनी प्रवीण, कंचन कुमारी, अमृता कुमारी, ब्यूटी कुमारी सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। सिविल सेवा परीक्षा 2022 में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली और वर्तमान में बाढ़ की एसडीओ के रूप में कार्यरत गरिमा लोहिया को सराहा गया।

    खबरें और भी

    कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव योगेश सागर, प्रशासनिक पदाधिकारी मंजूषा चंद्रा, उप सचिव सह नोडल पदाधिकारी मार्गण सिंहा, यूनिसेफ के प्रतिनिधि बंकु बिहारी व अन्य उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- महिला दिवस पर विशेष: पिता की मौत से टूटा परिवार, आज मां का सहारा बनीं बेटियां