Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'झूठ का चल रहा कंपटीशन', असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल के विकास पर BJP-Congress और JDU को घेरा

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 11:45 PM (IST)

    सोमवार को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउदीन ओवैसी ने प्रखंड मुख्यालय स्थित एचपी पेट्रोल पम्प के पास चुनावी सभा को संबोधित किया और सभा को संबोधित ...और पढ़ें

    मंच पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष औवेशी का स्वागत करते प्रत्याशी व कार्यकर्ता
    मंच पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष औवेशी का स्वागत करते प्रत्याशी व कार्यकर्ता

    संवाद सूत्र, डगरूआ/पूर्णिया। Asaduddin Owaisi On Seemanchal: पीएम मोदी और कांग्रेस के बीच झूठ बोलने का कंपीटीशन चल रहा है। वहीं जदयू के नीतीश कुमार की योजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही है।

    उनके प्रत्याशी जीत कर लोकसभा जाएंगे तो सीएए के समर्थन करेंगे। सीमांचल के पिछड़े लोगों का विकास एआईएमआईएम ही कर सकती है।

    उक्त बातें एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउदीन ओवैसी ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित एचपी पेट्रोल पम्प के समीप चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने एआईएमआईएम प्रत्याशी अख्तरुल ईमान के पक्ष को जीत दिलाने की अपील की।

    सीमांचल पर ये बोले ओवैसी

    चुनावी सभा को संबोधित करते ओवैसी ने कहा कि आजादी के बाद भी सीमांचल का इलाका बदहाल है। मुस्लिम बहुल इस इलाके के विकास की पहल न तो कांग्रेस ने और न ही भाजपा कर रही है।

    यहां बाढ़ हर साल आती है लेकिन आज तक शासन ने इसका स्थाई समाधान खोजनी की जरूरत नहीं समझी। यहां ढलाई के साथ ही ब्रीज गिर जाता है लेकिन कोई बोलने वाला नहीं है।

    नल जल योजना पूर्णत: फ्लॉप

    उन्होंने कहा कि सीमांचल में शुद्ध पेय जल की व्यवस्था न होने पर लोग कई बीमारियां से ग्रसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की नल जल योजना पूर्णतः फ्लॉप साबित हुई है।

    उससे किसी को शुद्ध जल नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम उम्मीदवार अख्तरुल ईमान को वोट दीजिए जिससे सीमांचल की बदहाली दूर होगी। कहा कि हर क्षेत्र में विकास होगा, अस्पताल में डॉक्टर होंगे।

    सोच समझ कर वोट करने की अपील

    इसलिए सोच समझ कर वोट करिए, अख्तरुल ईमान को जिताइये जिससे संसद में वे आपकी आवाज को बुलंद कर सकेंगे। उन्होंने जदयू उम्मीदवार मास्टर मोजाहिद पर वार करते हुए कहा कि अगर वे संसद में जाते हैं तो उन्हें सीएए बिल आने पर मोदी का समर्थन करना पड़ेगा।

    वहीं एआईएमआईएम प्रत्याशी अख्तरुल ईमान ने कहा कि आजादी के बाद इस इलाके के साथ न्याय नहीं किया गया जिसके कारण यहां बाढ़, गरीबी, बदहाल मजबूरी है। इसलिए इलाके की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए वोट दीजिए।

    इस मौके पर माजिद हुसैन, आफताब आलम, तनबीर आलम, अहसन हुसैन , अतीत अहमद, एहसान आलम, महमूद आलम सहित कई कार्यकर्ता और लोग उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें-

    Bihar Politics: 'नौजवानों को ठगेगा ठगबंधन', डिप्टी CM सम्राट चौधरी का I.N.D.I.A पर हमला

    Chirag Paswan: 'गाली कांड' को अभी नहीं भूले चिराग पासवान, 4 दिन बाद फिर छलका दिल का दर्द!

    खबरें और भी