Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खेल-खेल में साड़ी का झूला बना काल, पूर्णिया में घर में फंदे से लटकी मिली 12 साल की मासूम

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 04:01 AM (IST)

    पूर्णिया के बघवा गांव में 12 वर्षीय ज्योति कुमारी का शव घर में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. पूर्णिया के बघवा गांव में 12 वर्षीय बच्ची का शव मिला।

    2. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

    3. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है।

    संवाद सूत्र, धमदाहा (पूर्णिया)। मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा गांव में शनिवार को 12 वर्षीय बच्ची का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

    मृतका की पहचान राज कुमार साह की पुत्री ज्योति कुमारी (12) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्ची की मां कंचन देवी खेत में घास लाने गई थीं।

    घर लौटने पर कमरे का दरवाजा खोलते ही उन्होंने बेटी को फंदे से लटका देखा। इसके बाद उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

    घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

    घटनास्थल का फोरेंसिक की टीम ने भी निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।

    पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि बघवा गांव में एक किशोरी के फंदे से लटके मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

    उन्होंने बताया कि मृतका की मां ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आवेदन दिया है।

    मृतका की मां कंचन देवी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उनकी बेटी खेल-खेल में साड़ी से झूला झूल रही थी। इसी दौरान उसका गला फंदे में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।

    यह भी पढ़ें- बरात से लौट रहा था परिवार, रास्ते में इंतजार कर रही थी मौत: पूर्णिया में उठी पिता और 2 मासूम बेटों की अर्थी