यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Purnia News: भूमि विवाद को लेकर दादा-पोते की बेरहमी से हत्या, घर के बाहर सो रहे थे दोनों; गोली मारकर भाग निकले बदमाश
पूर्णिया में दादा-पोते की बेरहमी से हत्या की गई है। उनकी हत्या तब हुई जब वे दोनों सो रहे थे। मृतकों में पैंसठ वर्षीय दादा चतुर्थी मंडल व सात वर्षीय पो ...और पढ़ें

HighLights
- घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुआ बदमाश
- घटना के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के कलमबआग गांव में सोमवार की देर रात हथियार बंद बदमाशों ने सुषुप्तावस्था में दादा व पोते की गोली मारी हत्या कर दी। मृतकों में पैंसठ वर्षीय दादा चतुर्थी मंडल व सात वर्षीय पोता मनीष कुमार शामिल हैं। दोनों दरवाजे पर सोये हुए थे।
गोली चलने की आवाज पर जब तक घर के लोग दरवाजे पर पहुंचे बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही बड़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है।
भूमि विवाद की वजह से हत्या
घटना का कारण भू विवाद बताया जा रहा है। इधर, पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद ने घटना की गंभीरता को देखते हुए धमदाहा एसडीपीओ की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर दिया है।
इसमें तीन थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। साथ ही फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। घटना के बाद जहां स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में तनाव की भी स्थिति है।
स्वजनों ने अभी तक थाना में कोई आवेदन नहीं दिया है। पुलिस स्वजनों से की गई पूछताछ के आधार पर घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-