Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'PM बनने के लिए उधर गए, अब CM की कुर्सी पर भी...', BJP नेता ने नीतीश को घेरा; शिक्षा मंत्री के लिए चरवाहा विद्यालय का कर दिया जिक्र

    By Neeraj Kumar Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 09:41 AM (IST)

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने फिर भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में राजनीतिक अस्थिरता ...और पढ़ें

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा। फोटो- जागरण
    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देख रहे प्रधानमंत्री बनने का सपना
    2. शिक्षामंत्री पर पलटवार, कहा- हम सभी धर्मों का करते सम्मान, सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं

    संवाद सहयोगी, शिवहर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति है। इसके चलते प्रशासनिक अराजकता बढ़ रही है और बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध तेजी से बढ़ रहा। इसके कारण सीएम नीतीश कुमार हैं।

    शिवहर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि नीतीश कुमार बगैर बहुमत के सीएम बने। कभी भाजपा के सहयोग से तो कभी पलटी मारकर।

    उन्होंने कहा कि अब पीएम बनने की महत्वाकांक्षा में फिर पलटी मारी हैं। पीएम बनने का सपना दूर-दूर तक साकार होने की संभावना नहीं है। लेकिन सीएम की कुर्सी रहेगी या नहीं, यह भी संभावना नहीं के बराबर रह गई।

    सरकार में रहे तो चरवाहा विद्यालय खोल दिया

    उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि शिक्षा मंत्री सनातन के संतानों, देवी देवता, ग्रंथ और धर्म गुरुओं का बार-बार अपमान कर रहे हैं। ऐसे लोग न तो समाज के हितैषी है और न ही देश के। ये लोग जंगलराज के पुरोधा थे। 15 साल सरकार में रहे तो चरवाहा विद्यालय खोल दिया।

    राजद के लोगों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। सजायाफ्ता को अध्यक्ष बना दिया। अब उन्हें लग रहा है कि जातीय लहर नहीं चलेगी तो धर्म का जहर बोना चाहते है। कहा कि राजद के लोग मंदिर-मंदिर जाते हैं, लेकिन जनता को बरगलाते हैं।

    खबरें और भी

    मंदिर मन की शांति व सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन सनातन का अपमान करने वाले को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के चलते लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार-बांग्लादेश के बीच जलमार्ग से आयात-निर्यात होगा बेहद आसान, 800 KM की दूरी घटकर होगी 19 किलोमीटर

    बिहार-बांग्लादेश के बीच जलमार्ग से आयात-निर्यात होगा बेहद आसान, 800 KM की दूरी घटकर होगी 19 किलोमीटर