Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में ड्रग तस्करों की नयी चाल, महिलाएं बनीं ढाल; पूर्णिया में कई गिरफ्तारियां

    Updated: Thu, 21 May 2026 12:49 AM (IST)

    स्मैक और हेरोइन की तस्करी के लिए तस्कर अब महिलाओं का इस्तेमाल कैरियर के रूप में कर रहे हैं, क्योंकि पुलिस उन पर कम शक करती है। पूर्णिया में हाल ही में ...और पढ़ें

    महिला तस्करों की गिरफ्तारी। फाइल फोटो

    महिला तस्करों की गिरफ्तारी। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    प्रशांत चौधरी, पूर्णिया। स्मैक व हेरोइन तस्करी के लिए तस्करों द्वारा अब कैरियर के रुप में अब महिलाओं का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस एवं उत्पाद विभाग की सक्रियता के बाद तस्करों ने यह तरकीब अपनाया है।

    दो दिन पूर्व भी डगरूआ थाना की पुलिस ने इस तरह का एक मामला पकड़ा है। इसके पूर्व भी पूर्णिया में इस तरह के चार मामले पकड़ में आ चुके हैं।

    आम यात्री बन ऐसी महिलाएं स्मैक या हेरोइन तय स्थान तक सहजता से पहुंचा देती है। आमतौर पर महिलाओं पर पुलिस शक नहीं करती। वैसी महिला, जो शॉर्ट कट रास्ते से अमीर बनने का सपना देखती हैं, उन्हें तस्कर कैरियर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

    कई बार हेरोइन की खेप लेकर आ चुकी थी वैशाली की महिला

    गत 17 मई की रात बरसोनी टाल प्लाजा के पास सिलीगुड़ी से पूर्णिया की ओर आ रही एक यात्री बस से एक 40 वर्षीया महिला एवं एक पुरुष को 72.50 ग्राम हेरोइन के साथ डगरूआ थाना की पुलिस द्वारा पकड़ा गया।

    वैशाली जिले की रहने वाली महिला ने बताया कि वह चार दिन पूर्व असम के सिलचर गई थी। वहां त्रिपुरा से पहुंचे सप्लायर से उसने हेरोइन ली थी।

    वहां से वह हेरोइन लेकर सिलीगुड़ी पहुंची और बस से वैशाली स्थित अपने घर जा रही थी।महिला ने बताया कि वह सिलचर से कई बार हेरोइन लेकर पहुंची थी।

    इसी वर्ष 07 जनवरी को कसबा थाना की पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कुल 93.50 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक महिला एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया था।

    गिरफ्तार महिला भी वैशाली जिले की रहने वाली थी। पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया था कि वह असम से हेरोइन लेकर यहां आती रहती थी। सात जनवरी 2023 को मरंगा थाना क्षेत्र के रामनगर की रहनेवाली एक महिला को 686 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था।

    महिला की कहानी सुन पुलिस भी हैरत में पड़ गई थी। वह एक साल से स्मैक के धंधे में लिप्त थी।वह खुद पश्चिम बंगाल के मालदा यात्री बस से जाती थी और वहां से स्मैक लेकर पूर्णिया आती थी। इस दौरान वह सजधज कर बस में सफर करती थी,ताकि लोगों के साथ पुलिस को उसपर शक नहीं हो।

    खबरें और भी

    इसके अलावा शराब व गांजा की तस्करी में भी महिलाओं का इस्तेमाल हो रहा है। इसी वर्ष दिसंबर माह में गुलाब बाग जीरो माइल के पास एक यात्री बस से 128 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार महिला समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया था।

    इनमें तीन महिला पूर्व में भी शराब तस्करी में गिरफ्तार हो चुकी थी। इससे पूर्व 20 जनवरी 2022 को के हाट थाना क्षेत्र के न्यू सिपाही टोला में एक महिला को दो किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया था।

    कई स्थानीय महिला भी स्मैक के साथ हो चुकी है गिरफ्तार

    गत 18 फरवरी को सदर थाना पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर कुल 221.79 ग्राम स्मैक के साथ दो पुरुष एवं एक महिला गिरफ्तार किया गया था। भवानीपुर थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कुल 40.840 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया था।

    गत 30 मार्च को गुलाबबाग टीओपी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में एक कार से कुल 111.18 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए तीन पुरुष एवं एक महिला को गिरफ्तार किया गया था।

    21 अप्रैल को केहाट थाना के द्वारा गश्ती के क्रम में कुल 4.46 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया था।

    यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- पूर्णिया में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा, शौचालय की टंकी में बंकर बनाकर चल रहा था खेल