यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: विधानसभा चुनाव को लेकर PK की पार्टी ने चली नई चाल, मनोज भारती बोले- सरकार बनी तो 3 महीने के अंदर...
जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पूर्णिया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने आगामी विधानसभा चु ...और पढ़ें

HighLights
- जनसुराज सत्ता में आई तो तीन महीने के अंदर बिहार होगा भ्रष्टाचार मुक्त : मनोज भारती
- विधानसभा चुनाव को लेकरप्रचार प्रसार के लिए पूर्णिया पहुंचे जनसुराज के मनोज भारती
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पूर्णिया पहुंचे मनोज भारती का जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
अध्यक्ष मनोज भारती नगर में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आरएन शाह चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण किया। इस दौरान जन सुराज के जिला से लेकर प्रखंड के सभी नेताओं में काफी उत्साह दिखा।
इसके बाद अध्यक्ष मनोज भारती फोर्ड कंपनी चौक स्थित रॉयल उत्सव भवन में हर घर जन सुराज कार्यक्रम के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे।
उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। जिले में बूथ कमेटी से लेकर पंचायत कमेटी बनाने पर जोर दिया।
40 वर्षों से लूटा जा रहा है, हम जनता को जगाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं
- कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पूर्णिया पहुंचे जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद प्रेसवार्ता की।
- इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसुराज पार्टी बनने के बाद मैं पहली बार पूर्णिया आया हूं। कहा बिहार विधानसभा उपचुनाव 2024 से मैंने बहुत कुछ सीखा व समझा। जिसका परिणाम वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। जनता को हम अच्छा संदेश देना चाहते हैं। बिहार को बदलना है। यहां लूट खसोट हुआ है।
- भारती ने आगे कहा कि दूसरी पार्टियां आपको धोखा दे रही है। 40 वर्षों से लूटा जा रहा है। हम जनता को जगाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है।
- उन्होंने कहा कि जनता का राज स्थापित करना ही जन सुराज का एकमात्र लक्ष्य है। इसलिए हमलोग हर जिले में जाकर जन सुराज के विचारों को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। हम सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए मेहनत कर रहे हैं।
सीनियर सिटीजन के लिए आर्थिक सहायता, महिलाओं के लिए विशेष पैकेज
उन्होंने कहा सीनियर सिटीजन के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। उच्च स्तरीय शिक्षा बिहार में सभी गरीब बच्चों के लिए करवाई जाएगी। मजदूरों के लिए लाभदायक योजना की घोषणा की कहा कि अगर मेरी सरकार सत्ता में आयी तो मजदूरों को बाहर जाकर मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी। महिलाओं के लिए विशेष पैकेज की बात कही।
जनसुराज सत्ता में आई तो तीन महीने के अंदर बिहार भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा
प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छे लोगों को चुनाव में उतारेगी, जिनकी छवि साफ सुथरी हो। उन्होंने कहा जनसुराज सत्ता में आई तो तीन महीने के अंदर बिहार भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा।
बैठक में जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती के साथ पूर्णिया जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला महासचिव कुमार नारंदा, महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला प्रवक्ता गणेश ठाकुर, ताहिर हुसैन, अमीन अख्तर सहित जन सुराज के जिला से लेकर प्रखंड के सभी नेता मौजूद रहें।