Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: कर्पूरी ठाकुर के नाम पर सियासत तेज, पप्पू यादव बोले- अगर भाजपा को इतनी हमदर्दी है तो...

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 06:51 PM (IST)

    पप्पू यादव ने कहा कि मैंने सांसद बनते ही सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि आखिर भाजपा की सरकार को 9 साल क्यों ल ...और पढ़ें

    कर्पूरी ठाकुर के नाम पर सियासत तेज, पप्पू यादव बोले- अगर भाजपा को इतनी हमदर्दी है तो...
    कर्पूरी ठाकुर के नाम पर सियासत तेज, पप्पू यादव बोले- अगर भाजपा को इतनी हमदर्दी है तो...

    HighLights

    1. जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पप्पू यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपने को साकार करेंगे हम
    2. पप्पू यादव ने हर प्रखंड में कल्याण छात्रावास बनाने का लिया संकल्प
    3. पप्पू यादव बोले- जाति धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाली भाजपा को कर्पूरी की जयंती मनाने का हक नहीं

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर जन अधिकार पार्टी (लो) के द्वारा पूर्णिया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन में किया गया। कार्यक्रम में जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनको नमन करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपने को हम साकार करेंगे। उनकी जयंती के अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि हमें अगर जनता मौका देगी तो हम हर प्रखंड में कल्याण छात्रावास की स्थापना करेंगे।

    पप्पू यादव ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि से पूर्व पूर्णिया के लाइन बाजार बिहार टाकीज रोड में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाने की भी बात कही। पप्पू यादव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि मैंने सांसद बनते ही सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि आखिर भाजपा की सरकार को 9 साल क्यों लगा उन्हें यह सम्मान देने में?

    'कर्पूरी ठाकुर एक सच्चे सिपाही थे'

    उन्होंने भाजपा पर कर्पूरी ठाकुर के बहाने निशाना साधा और कहा कि जो लोग कर्पूरी ठाकुर पर राजनीति कर रहे हैं, वो राजनीती करना बंद कर दें। कर्पूरी ठाकुर एक सच्चे सिपाही थे। उनके नाम पर जाति धर्म की नफरत का बीज बोने वाली भाजपा को जयंती मनाने का कोई हक नहीं है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते पप्पू यादव व मौजूद अन्य। फोटो- जागरण

    'हम पूछना चाहत हैं कि...'

    पप्पू यादव ने कहा कि आज कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने वाले लोग भ्रमित हो गए। जिसका लाभ भाजपा चुनाव में माहौल बना कर लेने के फिराक में है। हम पूछना चाहते हैं कि आखिर भाजपा को कर्पूरी से इतनी ही हमदर्दी है, तो क्यों नहीं अब तक एक अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास बनाया। एक अत्यंत पिछड़ा का हॉस्टल क्यों नहीं बना। एक गरीब बच्चों का हॉस्टल क्यों नहीं बना, इसलिए हम संकल्प ले रहे हैं।

    खबरें और भी

    पप्पू यादव ने कहा कि कर्पूरी ने हमेशा सामाजिक न्याय की बात की है। इसके तहत हम जो भी छात्र अत्यंत पिछड़ा इंटर और बीए में टॉप करेंगे, उनका आर्थिक पुरस्कार की घोषणा देंगे। पप्पू यादव ने कहा कि दिल्ली और पटना में बैठे लोग चुनावी माहौल को देखते हुए भारत रत्न देने की बात कर रहे हैं। यह डिमांड पहली बार सांसद बनने के बाद ही हमने कर दी थी, लेकिन इन लोगों को यह तब याद आया, जब उनका वोट खिसकने लगा। ऐसे में कभी राम याद आते हैं, तो कभी इनको कर्पूरी याद रहे हैं।

    ये भी पढे़ं- Nitish Kumar: 'प्रधानमंत्री मोदी ने अभी तक मुझे...', सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार का बड़ा बयान

    ये भी पढ़ें- Karpoori Thakur को भारत रत्न मिलने पर सियासत तेज, क्या Lalu Yadav की ये बात मानेंगे PM मोदी?