पूर्णिया की बेटी कुमारी साक्षी बनीं कस्टम विभाग में टैक्स असिस्टेंट, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल
पूर्णिया पूर्व के रानीपतरा बाजार की कुमारी साक्षी का चयन वित्त मंत्रालय के कस्टम विभाग में टैक्स असिस्टेंट के पद पर हुआ है। मनोज मेहता की पुत्री साक्ष ...और पढ़ें

पूर्णिया की बेटी कुमारी साक्षी बनीं कस्टम विभाग में टैक्स असिस्टेंट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया)। पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रानीपतरा बाजार की होनहार बेटी कुमारी साक्षी ने वित्त मंत्रालय के कस्टम विभाग में टेक्स असिस्टेंट के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से रानीपतरा सहित आसपास के इलाकों में खुशी और गर्व का माहौल व्याप्त है।
कुमारी साक्षी, रानीपतरा निवासी मनोज मेहता की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पूर्णिया से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंडियन पब्लिक स्कूल, पूर्णिया से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की।
आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने महिला महाविद्यालय, पूर्णिया में नामांकन लिया और अंग्रेजी विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की। अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम को दिया है। उनके पिता मनोज मेहता, जो चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं, ने बताया कि उनकी दोनों पुत्रियों ने एक ही विद्यालय और महाविद्यालय से एक ही विषय में पढ़ाई की है।
उन्होंने कहा कि साक्षी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही है। उनकी माता, जो एक गृहिणी हैं, ने भी हर कदम पर बेटी का हौसला बढ़ाया और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने खुशी जताई है।
खबरें और भी
जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह, चांदी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंटू वर्मा, हेमनारायण मेहता, डॉ. विश्वनाथ मेहता सहित अन्य लोगों ने साक्षी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि साक्षी की यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें भी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।