Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथ में दानपेटी व पंडित का वेश: अनोखे अंदाज में द‍िल्‍ली संसद पहुंचे MP पप्पू यादव, नेताओं ने कहा- अब ऑडिट हो जाएगा

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:22 AM (IST)

    MP pappu yadav amazing look delhi parliament संसद के मानसून सत्र में राम मंदिर चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया। प ...और पढ़ें

    राम मंदिर चंदे में धांधली का आरोप: हाथ में दानपेटी और पंडित का वेश धर संसद पहुंचे पप्पू यादव, न्यायिक जांच की मांग

    राम मंदिर चंदे में धांधली का आरोप: हाथ में दानपेटी और पंडित का वेश धर संसद पहुंचे पप्पू यादव, न्यायिक जांच की मांग

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया (जागरण)। संसद के मानसून सत्र के दौरान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। संसद परिसर में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई विपक्षी सांसद शामिल हुए।

    इस दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पंडित की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर और हाथ में दानपेटी लेकर पहुंचे, जो पूरे दिन संसद भवन परिसर में चर्चा का विषय बना रहा।

    नेताओं ने ली चुटकी

    राम मंद‍िर में चंदा मामले में सियासत गरमा गई है। सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध का सबसे दिलचस्प पहलू पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा अंदाज रहा। जब वे हाथों में दानपेटी और पंडित का रूप धरकर पहुंचे, तो यह तंज देखकर विपक्षी नेता अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

    नेताओं ने चुटकी लेते हुए मुस्कुराकर कहा— "पप्पू यादव के इस रूप को देखकर तो लगता है कि अब चंदे का ऑडिट होकर ही रहेगा!" सांसद ने निष्पक्ष SIT जांच की मांग उठाई है। 

    '100 करोड़ श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है सवाल'

    संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह मुद्दा किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि देश के 100 करोड़ से अधिक लोग, जिन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों और राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी गाढ़ी कमाई से दान दिया है, वे आज निष्पक्ष ऑडिट और जवाब चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर चंदे के उपयोग में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, तो सरकार को इसका ऑडिट कराने में क्या आपत्ति है?

    खबरें और भी

    सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की देखरेख में हो SIT जांच

    पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से मांग की कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में एसआईटी (SIT) का गठन कर न्यायिक जांच कराई जाए।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल पैसों का मामला नहीं, बल्कि सनातन समाज और श्रद्धालुओं के विश्वास का विषय है। विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की।