Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pappu Yadav: पूर्णिया सीट पर घमासान के बीच पप्पू यादव का बड़ा एलान, अब इस तारीख को करेंगे नामांकन

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 03:09 PM (IST)

    कांग्रेस नेता पप्पू यादव 2 अप्रैल को पूर्णिया लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी कार्यालय के द्वारा दी गई जानकारी में यह बात सामने आई है। बिहा ...और पढ़ें

    Pappu Yadav: पूर्णिया सीट पर घमासान के बीच पप्पू यादव का बड़ा एलान, अब इस तारीख को करेंगे नामांकन
    Pappu Yadav: पूर्णिया सीट पर घमासान के बीच पप्पू यादव का बड़ा एलान, अब इस तारीख को करेंगे नामांकन

    HighLights

    1. बिहार में कांग्रेस 9 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी
    2. लालू यादव की पार्टी RJD 26 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी

    एएनआई, पूर्णिया। Lok Sabha Election 2024 बिहार में कांग्रेस नेता पप्पू यादव (Pappu Yadav) 2 अप्रैल को पूर्णिया लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से यह जानकारी निकलकर सामने आई है। दरअसल, बिहार के पूर्णिया सीट को लेकर घमासान मचा है।

    राजद की ओर से उस सीट पर पहले ही प्रत्याशी उतार दिया गया है। अब इधर, पप्पू यादव के तरफ से भी इस सीट पर चुनाव लड़ने को पुरजोर कोशिश जारी है।

    इंडी गठबंधन में बिहार में बड़े भाई की भूमिका में शामिल राष्ट्रीय जनता दल है और लालू यादव की पार्टी के खाते में 26 सीटें गई हैं। वहीं, कांग्रेस इस बार 9 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इससे पहले बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के सीट बंटवारे में कल पूर्णिया सीट राजद को आवंटित कर दी गई।

    इससे पहले कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा स्थापित होगा। मेरा एक ही लक्ष्य है और वह यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस बिहार में 40 सीटें जीते। मुझे कांग्रेस से कोई अलग नहीं कर सकता है। बिहार में महागठबंधन को मजबूत करने के कांग्रेस नेतृत्व के फैसले का स्वागत करता हूं।

    ये भी पढ़ें- 

    Darbhanga News: दरभंगा महाराज का कट गया था टिकट, निर्दलीय थे चुनावी मैदान में; मिले थे इतने वोट

    Bihar Politics: 'कोई मुंह फुलाए हुए है तो इसमें...', फिर क्यों नाराज हुए जीतन राम मांझी? सुना दी जमकर खरी-खोटी

    खबरें और भी