Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया में चिकन खाने से बिगड़ी तबीयत, एक ही परिवार के 5 सदस्य अस्पताल में भर्ती

    Updated: Fri, 22 May 2026 03:55 AM (IST)

    पूर्णिया में एक ही परिवार के पांच सदस्य, जिनमें मां और चार बच्चे शामिल हैं, चिकन खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को गंभीर हालत में जीएमसी ...और पढ़ें

    अस्पताल में भर्ती परिवार। फोटो जागरण

    अस्पताल में भर्ती परिवार। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पूर्णिया में चिकन खाने से पांच लोग बीमार पड़े।

    2. मां और चार बच्चों को फूड पॉइजनिंग हुई।

    3. सभी को जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया।

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। फूड पॉइजनिंग के कारण एक ही परिवार के पांच लोगों की तबियत अचानक बिगड़ गई। महिला ने अपने चार बच्चों के साथ चिकन खाया था। चिकन और रोटी खाने के कुछ ही समय बाद तेज उल्टी और पेट दर्द शुरू हो गया। सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी।

    मां और बच्चों की स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीणों ने सभी को इलाज के लिए GMCH पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है।

    यह घटना गुरुवार को केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तंबरा स्थित नया टोला गांव में हुई। बीमार मां और बच्चों में फरहाना खातून (35 वर्ष), मोहम्मद इस्तियाक (10 वर्ष), मोहम्मद तोफीक (5 वर्ष), सुफिया खातून (3 वर्ष) और आइशा खातून (7 वर्ष) शामिल हैं।

    खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

    फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई फरहाना खातून ने बताया कि बुधवार रात केनगर चौक से चिकन खरीदकर घर लाया गया था। रात में बच्चों के साथ चिकन और चावल खाया गया, तब सभी बिल्कुल सामान्य थे।

    सुबह बचे हुए चिकन को दोबारा गर्म करके रोटी के साथ बच्चों को खिलाया गया। उसने भी वही खाना खाया। खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबियत अचानक बिगड़ने लगी।

    बच्चों को तेज पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद उसकी भी हालत खराब हो गई। बच्चे दर्द से तड़पने लगे, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को तुरंत जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया।

    जीएमसीएच के डॉ. प्रणव प्रकाश ने बताया कि सभी मरीजों में फूड प्वाइजनिंग जैसे लक्षण पाए गए हैं। मरीजों को उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत थी। सभी का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- PAT Test 2026: TMBU में PhD के लिए 26 मई से करें आवदेन, फीस से लेकर सीट तक पूरी जानकारी 

    यह भी पढ़ें- असुविधा के लिए खेद है... गर्मी की छुट्टियों के बीच ट्रेनों में बढ़ा दबाव, पटना में नहीं मिल रही कन्फर्म टिकट