Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में लव जिहाद! नाम बदलकर हिंदू लड़की का शोषण कर रहा था राजा खान, मोबाइल से मिले गंदे वीडियो, द‍िल्‍ली कनेक्‍शन भी

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 11:59 PM (IST)

    पूर्णिया में राजा खान नामक मुस्लिम युवक ने 'राजा' बनकर एक नाबालिग हिंदू लड़की को डेढ़ साल तक प्रेम जाल में फंसाया और उसका शोषण किया। जनता द्वारा पकड़े ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर। सौजन्‍य - एआई

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर। सौजन्‍य - एआई

    HighLights

    1. मुस्लिम युवक राजा खान ने 'राजा' बनकर नाबालिग हिंदू लड़की को फंसाया।

    2. पूर्णिया में पहचान उजागर होने पर भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने पकड़ा।

    3. आरोपी के फोन से आपत्तिजनक वीडियो मिले, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, पूर्ण‍िया। Purnea Love Jihad Case Updates: बिहार के पूर्णिया जिले से 'लव जिहाद' और पहचान छिपाकर नाबालिग लड़की को झांसे में लेने का एक बेहद सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है। यहां भागलपुर जिले के नारायणपुर का रहने वाला एक मुस्लिम युवक राजा खान पिछले करीब डेढ़ साल से अपनी असली धार्मिक पहचान छिपाकर एक हिंदू किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाए हुए था। आरोपी ने अपना नाम बदलकर केवल 'राजा' बताया था ताकि लड़की को उस पर कोई शक न हो।

    बुधवार को जब इस धोखेबाज़ी की सच्चाई जनता के सामने आई, तो पूर्णिया शहर के प्रसिद्ध कला भवन परिसर में भारी हंगामा और बवाल शुरू हो गया। स्थानीय लोगों और आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद से पूरे शहर में तनावपूर्ण शांति का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

    दिल्ली से विशेष रूप से किशोरी से मिलने पूर्णिया पहुंचा था आरोपी

    मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजा खान पूर्व में पूर्णिया इलाके में ही रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात स्थानीय हिंदू किशोरी से हुई थी। कुछ समय बाद वह दिल्ली चला गया, जहां वर्तमान में वह पढ़ाई करने के साथ-साथ एक निजी काम भी कर रहा था। लेकिन दिल्ली में रहने के बावजूद वह लगातार लड़की के संपर्क में था।

    बुधवार को वह विशेष रूप से दिल्ली से सिर्फ अपनी इस कथित प्रेमिका से मिलने के लिए ट्रेन पकड़कर पूर्णिया पहुंचा था। पूर्णिया जंक्शन पर उतरने के बाद उसने किशोरी को बहलाया-फुसलाया और उसे बाहर खाना खिलाने के बहाने शहर के कला भवन परिसर लेकर चला गया।

    खबरें और भी

    कला भवन में लोगों को हुआ शक

    कला भवन परिसर में दोपहर के समय दोनों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देख वहां मौजूद कुछ स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध जनों को उन पर गहरा शक हुआ। लोगों ने जब पास जाकर युवक को रोका और उससे पूछताछ शुरू की, तो वह घबराने लगा और गोल-मोल जवाब देने लगा।

    कड़ाई से पूछताछ में खुला बड़ा राज

    जब स्थानीय लोगों ने थोड़ी कड़ाई से पूछताछ की और उसका पहचान पत्र (आईडी कार्ड) दिखाने को कहा, तो युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। जांच में सामने आया कि जिसे लड़की और आसपास के लोग 'राजा' समझ रहे थे, उसका पूरा नाम राजा खान है और वह भागलपुर के नारायणपुर का निवासी है।

    असली मजहब और नाम जानकर भौचक्की रह गई लड़की

    जैसे ही कला भवन परिसर में मौजूद भीड़ के सामने यह सच आया कि युवक ने एक सोची-समझी साजिश के तहत अपनी मुस्लिम पहचान छिपाई थी, वहां मौजूद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उग्र भीड़ ने आरोपी राजा खान को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पूरे ड्रामे के बीच सबसे बड़ा झटका पीड़ित किशोरी को लगा। जिस लड़के को वह पिछले डेढ़ साल से अपना सच्चा प्रेमी मान रही थी और जिसे वह हिंदू समझती थी, उसका असली नाम और मजहब जानकर वह खुद भी थाने के भीतर और बाहर भौचक्की और बदहवास खड़ी रही। लड़की को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ इतना बड़ा धोखा किया जा रहा था।

    संपर्क में रहने के लिए चुपके से दिया था 'गिफ्टेड' मोबाइल

    हंगामे के दौरान सूझबूझ दिखाते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी राजा खान का मोबाइल फोन तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। जब लोगों ने उसका मोबाइल खंगालना शुरू किया, तो मामले की परतें और गहरी होती चली गईं। आरोपी के मोबाइल गैलरी और व्हाट्सएप चैट्स में कई अत्यंत आपत्तिजनक, अश्लील वीडियो और तस्वीरें पाई गईं, जो पीड़ित किशोरी से ही संबंधित थीं।

    इस मामले में लव जिहाद और साजिश का एंगल तब और मजबूत हो गया जब घटना की जानकारी पाकर किशोरी के परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को रोते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को कभी कोई मोबाइल फोन खरीदकर नहीं दिया था और न ही उनके घर में किसी को इस बात की भनक थी कि लड़की के पास फोन है। पुलिसिया जांच में साफ हुआ कि आरोपी राजा खान ने ही अपनी आपराधिक और अनैतिक साजिश को अंजाम देने के लिए, और लड़की पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने व लगातार संपर्क में रहने के लिए उसे चुपके से एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया था। इसी फोन के जरिए वह लड़की को अपनी उंगलियों पर नचा रहा था और उसे ब्लैकमेल करने की स्थिति में ला रहा था।

    केहाट और महिला थाने की पुलिस ने संभाला मोर्चा, आरोपी हिरासत में

    कला भवन परिसर में भारी हंगामे, मारपीट और सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय केहाट थाना और महिला थाना की पुलिस भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने उग्र हो रही भीड़ के चंगुल से आरोपी राजा खान को बमुश्किल छुड़ाया और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस सुरक्षा घेरे में आरोपी युवक और पीड़ित किशोरी को तुरंत गाड़ी में बिठाकर महिला थाना ले आई, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। इसके कुछ ही देर बाद पीड़ित लड़की के माता-पिता और अन्य रिश्तेदार भी रोते-बिलखते हुए थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग करने लगे।

    लिखित आवेदन के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

    इस पूरे बेहद संवेदनशील मामले पर आधिकारिक जानकारी देते हुए पूर्णिया महिला थाना की थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने स्पष्ट किया है कि आरोपी युवक राजा खान को पुलिस ने पूरी तरह से अपनी हिरासत में ले लिया है और उसे एक गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक दृष्ट्या यह मामला नाबालिग को झांसे में लेने, पहचान छिपाकर प्रताड़ित करने और अश्लील सामग्री रखने का बनता है।

    फिलहाल पुलिस मामले के हर एक पहलू की बेहद गहनता और संवेदनशीलता से जांच कर रही है। लड़की पक्ष और उसके परिजनों की ओर से लिखित आवेदन (complaint) मिलने की प्रक्रिया जारी है। चूंकि लड़की नाबालिग प्रतीत हो रही है, इसलिए लिखित आवेदन प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।" पुलिस ने शहर के लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

    -

    आरती कुमारी, महिला थानाध्यक्ष