आंखों को चाकू से गोदा, मक्के के खेत में मिला शव; पूर्णिया में ट्यूशन पढ़ाने निकले टीचर की बेरहमी से हत्या
पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र में एक 44 वर्षीय निजी शिक्षक मो. आबिद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उनका शव कमालपुर गांव के एक मक्के के खेत में मिला। ...और पढ़ें

जांच में जुटी पुलिस। (जागरण)
HighLights
पूर्णिया में 44 वर्षीय निजी शिक्षक की चाकू से हत्या।
शव कमालपुर गांव के मक्के के खेत में मिला।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
संवाद सूत्र, कसबा (पूर्णिया)। कसबा थाना क्षेत्र के मथोर गांव में एक दिल को दहला देने घटना सामने आई है। जहां अज्ञात बदमाशों ने एक 44 वर्षीय प्राइवेट टीचर की चाकू से गोदकर हत्या कर शव को कमलपुर गांव के एक मक्के के खेत में फेंक दिया था।
शुक्रवार की सुबह शव मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मथोर गांव के मो अब्दुल गफ्फार के 44 वर्षीय दामाद मो. आबिद के रूप में हुई है। मृतक 20 वर्षों से अपने ससुराल में ही रहता था और गांव के ही बच्चों को प्राइवेट ट्यूशन देता था।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। साथ ही शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया भेज दिया।
घर से निकला था ट्यूशन पढ़ाने
वहीं, घटना को लेकर मृतक मो आबिद के ससुर को अब्दुल गफ्फार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 2 बजे मो. आबिद गांव के ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने घर से निकला था। देर शाम तक जब वो अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की पर वो कहीं नहीं मिला।
शुक्रवार की सुबह उनके घर से तकरीबन 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित कमालपुर गांव के मो. शरीफ मक्के की खेत में सिंचाई के लिए पहुंचे तो उन्होंने मो. आबिद के शव को मक्के के खेत में देखा। इस बात की जानकारी उनके द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई।
खबरें और भी
आंख को चाकू से गोदा
मृतक के आंख सहित अन्य अंगों को चाकू से गोद दिया गया था। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।
वहीं, मृतक मो. आबिद के ससुर मो अब्दुल गफ्फार ने बताया कि इसके दामाद को किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उनकी हत्या किसने की उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
मामले को लेकर कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया की शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया है। फिलहाल फारेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्यों को इकठ्ठा करने में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें- बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! 5 की मौत, 4 लोगों के आंखों की गई रोशनी